Record-Breaking Legs : इस मॉडल के पास है दुनिया की सबसे लंबी टांगें, जीत चुकी हैं ओलंपिक मेडल, अब है ये तमन्ना…

Follow Us
Share on

Record-Breaking Legs : आप अक्सर मॉडल्स के बारे में सुनते होंगे। कई मॉडल्स तो इतनी खूबसूरत होती है कि उन्हें देखकर ही लोग घायल हो जाते हैं। लेकिन क्या आपको विश्व की सबसे लंबी पैरों वाली मॉडल के बारे में मालूम है। रूस की येकातेरिना लिसिना (Ekaterina Lisina) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके नाम वर्ल्ड की सबसे लंबी पैरों वाली महिला का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है।

New WAP

येकातेरिना लिसिना (Ekaterina Lisina) को ऑफिशियली रूप से ‘विश्व की सबसे लंबी पैरों’ का अवार्ड मिल चुका है। इसके अलावा वह एनबीए के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी स्कॉटी पिपेन को मंत्रमुग्ध कर चुकी है। उनके काफी लंबे पैरों का अर्थ है कि उन्हें हमेशा लोगों से सीटें चेंज करने के लिए बोलना पड़ता है जिससे वह खुद के लिए दो सीट ले पाए।

यह भी पढ़ें : ना मिसेज़ न मैडम अंबानी, नीता अंबानी को यह कहकर संबोधित करता हैं उनका स्टाफ, जानकर रह जाएंगे दंग

जलवे देख लोग हो जाते हैं ‘घायल’

बता दें कि येकातेरिना लिसिना (Ekaterina Lisina) 6 फीट 9 इंच लंबी है। उनकी बायीं ओर की टांग 132.8 सेमी लंबी है। दाहिना टांग 132.2 सेमी लंबी है। 29 वर्षीय येकातेरिना प्रोफेशनल मॉडल हैं। वह विश्व की सबसे लंबी मॉडल का अवार्ड अपने नाम कर चुकी है। वह लिसिना ओलंपिक मेडलिस्ट हैं। उन्होंने साल 2008 ओलंपिक में बास्केटबॉल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था।

New WAP

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Unique Times (@uniquetimesmagazine)

जानकर हैरत होगी कि उनकी फैमिली में तकरीबन सभी लोगों की लंबाई काफी ज्यादा है। उनके भाई 6 फीट, 6 इंच लंबे हैं। पिताजी 6 फीट, 5 इंच और मां 6 फीट, 1 इंच लंबी है। लंबी पैरों वाली मॉडल अमेरिका के लॉस एंजिल्स में रहती हैं और उनके विराट कद ने उन्हें विश्व भर में मॉडलिंग का काम दिलाने में मदद की है।

यह भी पढ़ें : कौन है जयपुर की शहजादी दिया कुमारी, ताजमहल को बता रही निजी संपत्ति, जानिए सबकुछ

येकातेरिना लिसिना (Ekaterina Lisina) को कई दफा अपनी लंबाई के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ता है। फ्लाइट में सफर के दौरान उन्हें अधिक परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। उनके नाम के वस्त्र आसानी से नहीं मिलते हैं। उनके नाप के जूते नहीं मिलते हैं और उन्होंने अलग से अपने जूते बनवाए हैं।


Share on