Gold Silver Rates Down : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, लगातार पांच दिनों से सोने की रेट में हुई इतनी जोरदार गिरावट

Follow Us
Share on

Gold Silver Rates Down : सोने चांदी के रेट में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी लेकिन एक बार फिर से सोने चांदी के रेट में कटौती देखने को मिल रही है। MCX पर सोना घट कर 71000 प्रति 10 ग्राम तक हो गया है। लगातार सोने के रेट में गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले दिनों सोना ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया था वहीं चांदी के दाम भी रिकॉर्ड स्तर पर थे।

New WAP

चार दिन में सोने के रेट में हुई इतनी गिरावट

सोने चांदी के रेट में हर दिन बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। MCX पर गोल्ड 71855 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था वहीं चांदी 80536 रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रहा था। सोमवार मंगलवार को भी सोने चांदी के रेट में गिरावट देखने को मिल सकती है।

ईरान इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के वजह से सोने के रेट में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी लेकिन अब सोने के रेट में कमी देखने को मिल रही है। सोमवार से शुक्रवार तक सोने के रेट पांच कारोबारी दिनों के दौरान एमसीएक्स पर ₹4000 तक सस्ता हो गया। वहीं चांदी के रेट में पांच दिन में 4610 रुपए प्रति किलो के हिसाब से कम हुआ है।

Gold Silver Rates Down

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार मंगलवार की शाम 24 कैरेट शुद्ध सोना 71598 रुपए प्रति 10 ग्राम था। आज सोने का रेट 71219 रुपए प्रति 10 ग्राम आ गया है। 995 शुद्धता वाला सोना 71930, 916 प्योरिटी वाला गोल्ड 66153 रुपये प्रति 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाला सोना 54164 रुपए प्रति 10 ग्राम और 585 शुद्धता वाला सोना 42248 है। चांदी के रेट में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

New WAP

Read Also : ₹3000 किलो बिकता है बंगाल का यह मियजाकी आम, बिना रेशे का स्वाद हर किसी को बना देता है दीवाना

इंटरनेशनल मार्केट में सोने चांदी के रेट में गिरावट देखने को मिली है। ग्लोबल मार्केट में सोना 2318.282 डॉलर प्रति औन्स पर था वहीं चांदी 27.36 डॉलर प्रति अंश पर था। डॉलर के मजबूत होने से सोने के भाव में लगातार कमी देखने को मिल रही है।


Share on