एमएस धोनी की सास शीला सिंह हैं 800 करोड़ रुपये की कंपनी की CEO, माही ने बनाया गृहिणी से बिजनेसवुमेन

Photo of author

By Viralsandesh News Desk

Mahendra Singh Dhoni Mother in Law

Mahendra Singh Dhoni : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) केवल क्रिकेट को लेकर ही नहीं बल्कि अपने व्यवसाय और सोशल कामों के लिए भी जाने जाते हैं। कुछ दिनों पहले ही महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 (IPL2023) का खिताब जीत कर साबित किया है कि वह कितने महान खिलाड़ी हैं। खेल के अलावा महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरटेनमेंट कंपनी के रूप में एक बड़ी कॉरपोरेट कंपनी भी बनाई हुई है। इस एंटरटेनमेंट कंपनी को उनकी सास शीला सिंह संभालती है। इस कंपनी का नाम है धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (Dhoni Entertainment PVT Ltd) जिसकी सीईओ और प्रमुख उनकी सास शीला सिंह हैं।

New WAP

यह भी पढ़ें : नवाबों जैसी जिंदगी जीते थे दुबई के छोटे शेख अजीज अल अहमद, हमेशा घिरे रहते थे हसीनाओं संग

धोनी ने सास को बनाया बिजनेस वुमन

क्रिकेट के अलावा महेंद्र सिंह धोनी कई व्यवसायों में शामिल है इसी कड़ी में 4 साल पहले उन्होंने धोनी इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (Dhoni Entertainment PVT Ltd) की स्थापना की थी। उनके इस कॉरपोरेट्स को उनकी सास और पत्नी साक्षी संभालते हैं जो कि आज 800 करोड़ रुपए से भी अधिक की हो गई है। महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह भी एमएस धोनी के स्वामित्व वाली कंपनी की मुख्य शेयर धारक है। महेंद्र सिंह धोनी की काबिलियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने एक ग्रहणी को सुपर बिजनेस वुमन बना दिया।

यह भी पढ़ें : घर का खर्चा चलाने के लिए जिम में काम करती थी यह बेटी, अब देश के लिए जीत लाई गोल्ड

New WAP

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की इंटरटेनमेंट कंपनी द लॉयन ऑफ द लॉयन फिल्म का निर्माण कर चुकी है और अभी एलजीएम-लेट्स गेट मैरिड नाम से फिल्म बना रही है। महेंद्र सिंह धोनी कई व्यवसाय में भागीदार होने के साथ-साथ कई बड़ी कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर भी हैं यही वजह है कि आज उनकी नेटवर्क करीब 1000 करोड रुपए के आसपास है। धोनी के अलावा उनकी पत्नी साक्षी हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री और रांची रेज हॉकी क्लब की को-ऑनर है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव रहती है।

google news follow button

Leave a Comment