30 C
New Delhi
Sunday, May 28, 2023
spot_img

Body Builder Priya Singh: घर का खर्चा चलाने के लिए जिम में काम करती थी यह बेटी, अब देश के लिए जीत लाई गोल्ड

Body Builder Priya Singh: बॉडी बिल्डिंग करते हुए आपने ज्यादातर लड़कों को ही देखा होगा। जो आज बड़े मुकाम पर मौजूद है। आज देश का नाम रोशन करते हुए नजर आते हैं। लेकिन आज हम बात करने जा रहे हैं। राजस्थान की उस बेटी की जिन्होंने छोटी सी उम्र में काफी परेशानियों को झेला घर का खर्चा चलाने के लिए नौकरी की लेकिन आज दो बच्चों की मां होने के बावजूद भी देश का गौरव बन गई है।

New WAP

दरअसल, हम बात कर रहे हैं राजस्थान बीकानेर की रहने वाली प्रिया सिंह की जो कि एक दलित परिवार से आती है। जिन्होंने हाल ही में थाईलैंड के पटाया में आयोजित हुई 39वीं अंतर्राष्ट्रीय महिला बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल करते हुए अपने क्षेत्र के साथ पूरे देश का मान बढ़ाया है। प्रिया सिंह अपनी इस उपलब्धि के बाद से ही चर्चाओं में है सभी ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी है।

Body Builder Priya Singh Meghwal 2

प्रिया सिंह आज उन महिलाओं के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है जो अपने टैलेंट को कभी बाहर नहीं निकाल पाते और अंदर ही उन्हें दबाए रखती है। गौरतलब है कि प्रिया की शादी उस उम्र में कर दी गई जब बच्चे ठीक से चीजों को जानते ही नहीं है 8 साल की उम्र में प्रिया की शादी कर दी गई थी। इतना ही नहीं उन्होंने घर संभालने के साथ घर का खर्चा चलाने के लिए जिम में नौकरी की और वहीं पर लोगों को देखकर बॉडी बिल्डिंग करना शुरू किया।

New WAP

Body Builder Priya Singh Meghwal 3

प्रिया सिंह की मेहनत रंग लाई और आज उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल करते हुए अपना परचम लहराया है और भारत को गौरवान्वित किया है। इतना ही नहीं प्रिया सिंह साल 18-19 और 2020 में मिस राजस्थान टाइटल के खिताब अपने नाम कर चुकी है। बॉडी बिल्डिंग में गोल्ड मेडल हासिल करने वाली प्रिया आज तो बच्चों की मां है। इस उम्र में उन्होंने इतना बड़ा मुकाम हासिल करते हुए यह साबित कर दिया है कि कुछ कर दिखाने की उम्र नहीं होती सिर्फ अंदर से जज्बात होना चाहिए।

DeepMeena
DeepMeena
मीडिया क्षेत्र में 5 सालों का अनुभव प्राप्त है। शुरुआती दौर में नवभारत न्यूज़ पेपर और लोकस्वामी न्यूज़ पेपर में कार्य किया। यहां से कंटेंट का नॉलेज लेने के बाद इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कुछ समय तक रिपोर्टिंग की। रिपोर्टिंग का नॉलेज लेने के बाद खबर मध्यप्रदेश और घमासान डॉट कॉम में कंटेंट राइटिंग का काम किया। वहीं विगत 3 वर्षों से निरंतर viralsandesh.com के लिए कंटेंट राइटिंग का काम कर रहा हूं, जिसमें वायरल खबरें, लेटेस्ट खबरें, बॉलीवुड खबरें, स्पोर्ट्स खबरें, ऑटोमोबाइल खबरें, टेक्निकल खबरें आदि खबरों पर लिखने का कार्य कर रहा हूं

Related Articles

Stay Connected

340,719FansLike
3,667FollowersFollow
20FollowersFollow

Latest Articles