किसानो के लिए पाकिस्तानी सिंगर ने शेयर किया ‘किसान सांग’, आप भी हो जाएंगे भावुक!

Follow Us
Share on

केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली की सीमा पर किसानों द्वारा पिछले 49 दिन से आंदोलन किया जा रहा है। और कानून को वापस लेने की अपनी मांग पर किसान आंदोलन कर रहे हैं। इस दौरान चल रहे इस आंदोलन को कई फ़िल्मी सितारों द्वारा सर्मथन किया गया था।

New WAP

वहीं अब चल रहे किसान आंदोलन के लिए पाकिस्तानी गायक जवाद अहमद ने किसानों के लिए एक गाना बनाया है। बता दें कि इस गाने को दिसंबर 2020 में ही रिलीज़ कर दिया गया था। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे यूट्यूब पर इसे हजारों बार देखा जा चुका है।

दरअसल, टाइम्स ऑफ इंडिया रिपोर्ट क अनुसार, गाने के बारे में बोलते हुए, जावद ने कहा कि दुनिया भर में किसानों के एक सही आंदोलन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में किसानों की स्थिति भी दयनीय है।

भारतीय किसानों से मिली प्रेरणा जवाद अहमद ने कहा कि उन्होंने भारत में किसानों के आंदोलन से प्रेरित होकर दुनिया भर के किसानों के लिए वीडियो बनाया है। वहीं जावेद ने इस वीडियो को अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर करते हुए,लिखा कि यह किसानों के लिए एक क्रांतिकारी गाना है, जिससे वे अपने अधिकारों के लिए संघर्ष को और प्रेरित कर सकें। जावद ने इस गाने को विश्व के किसान आंदोलन को डेडिकेट किया है।

New WAP


Share on