अब सफ़ेद नहीं केसरिया रंग में दिखेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, तिरंगे से प्रेरित नए कलर में किया 25 बदलाव

Photo of author

By Viralsandesh News Desk

Vande Bharat Express color change

Vande Bharat Color Change : भारतीय रेलवे बहुत तेजी से देशवासियों के लिए एक के बाद एक वंदे भारत ट्रेन लांच कर रहा है। शुक्रवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्टेशन पर दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दोनों ट्रेनें गोरखपुर-लखनऊ और जोधपुर-साबरमती के बीच चलाई गई है। आज भारत में चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों की संख्या 50 पर पहुंच चुकी है यह ट्रेन देशभर के उन सभी राज्यों में अपनी सेवाएं दे रही है जहां पर रेल विद्युतीकरण हो चुका है।

New WAP

भगवा रंग की हुई वंदे भारत

भारत में निर्माण की जा रही वंदे भारत ट्रैन अब सफेद रंग की बजाए भगवा रंग में नजर आएंगी इसी कड़ी में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शनिवार को चेन्नई इंटीग्रल कोच फैक्ट्री पहुंचे। यहां पर उन्होंने हो रही वंदे भारत ट्रेनों के निर्माण का निरीक्षण किया। उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि निर्माण हो रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन कि 28वीं रेक का रंग भगवा होगा। हालांकि भगवा वंदे भारत एक्सप्रेस अभी तक चालू नहीं हुई है फिलहाल इस ट्रेन का निर्माण किया जा रहा है।

रेल मंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से नारंगी, सफेद और काले रंग के कॉन्बिनेशन से तैयार हुई भगवा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की फोटो शेयर की है। रेल मंत्री ने यह भी कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन के दौरान इसके AC, टॉयलेट्स और अन्य सभी सुविधाओं के संबंध में हमें जो भी फीडबैक प्राप्त हुए उनके अनुसार हमने इसमें सुधार किए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वंदे भारत ट्रेन में 25 मई बदलाव किए गए हैं जो कि फीडबैक पर आधारित है अब यात्रियों को बेहतरीन अनुभव प्राप्त होगा।

google news follow button

New WAP

Leave a Comment