Dhoni Entertainment : धोनी एंटरटेनमेंट की बनी पहली फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के लिए चेन्नई पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, नए लुक में आये नजर

Follow Us
Share on

Dhoni Entertainment : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने हाल ही में अपना 42 वा जन्मदिन मनाया है। अपने जन्मदिन के बाद महेंद्र सिंह धोनी अचानक चेन्नई पहुंचे जहां उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस का हुजूम मौजूद रहा। अक्टूबर 2022 में महेंद्र सिंह धोनी ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा और अपना खुद का धोनी इंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस (Dhoni Entertainment) शुरू किया है। धोनी एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म लेट्स गेट मैरिड (Lets Get Married) के ऑडियो और ट्रेलर लॉन्च के लिए वह यहा पहुंचे हैं।

New WAP

अपने प्रोडक्शन हाउस की पहली मूवी के ऑडियो और ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी का एक नया ही अवतार फैंस को देखने को मिला। एयरपोर्ट से धोनी के वीडियो को चेन्नई सुपर किंग्स के फैन पेज ने शेयर किया है। इसमें जानकारी दी गई है कि धोनी अपने प्रोडक्शन हाउस की बनी पहली फिल्म के ऑडियो और ट्रेलर लॉन्च के लिए चेन्नई पहुंचे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कितनी बड़ी संख्या में एयरपोर्ट पर फैंस धोनी के स्वागत के लिए तैयार खड़े हैं।

धोनी प्रोडक्शन (Dhoni Production) में महेंद्र सिंह धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी हिस्सेदारी रखती है लिहाजा वो भी इस मौके पर उनके साथ दिखाई थी है। धोनी प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म लेट्स गेट मैरिड में हरीश कल्याण, नादिया, इवाना, योगी बाबू और मिर्ची विजय दिखाई देंगे। इस फिल्म का पहला पोस्टर 10 अप्रैल 2023 को रिलीज किया गया था। इस फिल्म के निर्देशक थामिलमानी है जिन्होंने बताया कि यह एक मजेदार पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है।

New WAP

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 का मुकाबला जीत था। इस जीत के बाद से ही यह खबरें वायरल हो रही थी कि महेंद्र सिंह धोनी ने अपना आखिरी आईपीएल खेला है लेकिन धोनी ने अभी तक इस बात को लेकर कोई भी अधिकारी घोषणा नहीं की है। चेन्नई सुपर किंग्स ceo काशी विश्वनाथ हमसे जब सुंदर में में पूछा गया तो उन्होंने भी इस बात को लेकर कोई जवाब नहीं दिया।


Share on