सुशांत सिंह राजपूत के जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी यादें जिनसे आज भी है आप सभी अंजान

Follow Us
Share on

बॉलीवुड : दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आज हमारे बीच मौजूद नहीं है। लेकिन देश और दुनिया में कई लोगों के दिल में राज करने वाले सुशांत को आज भी पहले की तरह याद किया जाता है। इसका उदाहरण आप सोशल मीडिया पर देख सकते हैं। वहीं हाल ही में 21 जनवरी को अभिनेता का जन्मदिन आता है। जिसको लेकर परिवार और फैंस काफी ज्यादा भावुक है। वहीं इस दिन को सुशांत के परिवार वाले और फैंस यादगार बना सकते हैं।

New WAP

आज हम आपको सुशांत सिंह के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातों से रूबरू करवाते हैं।

  1. दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 में बिहार के पटना में हुआ था और वे शुरुआत से ही पढ़ाई में अच्छे थे।
  2. सुशांत सिंह के परिवार में उनके माता पिता के अलावा उनकी चार बहने हैं। और वे इनके बीच इकलौते भाई थे। वहीं उनके पिता एक सरकारी कर्मचारी हैं। लेकिन जब सुशांत 12वीं में थे, उस दौरान उनकी माताजी का निधन हो गया था। जिसके बाद काफी परेशान रहते थे।
  3. अपनी पढ़ाई को लेकर सुशांत बहुत ज्यादा एक्टिव थे और उन्होंने इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम में टॉप 10 स्टूडेंट में अपनी जगह बनाई थी। इसके अलावा सुशांत ने फिजिक्स में International Physics Olympiad एग्जाम में भी टॉप किया था ।
  4. सुशांत सिंह ने फिल्मों में अपना करियर बनाने के लिए वे मुंबई आ गई। लेकिन उन्हें शुरुआत में बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा था। लेकिन अपने दृढ़ हौसले के चलते उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बैकग्राउंड डांसर की । जी हां, हम सडांभी ही यह बात जानते हैं कि सुशांत को डांस से बेहद ही प्यार था। यही नहीं उन्होंने बैकग्राउंडर डांसर के तौर पर एक्ट्रे्स ऐश्वर्या राय बच्चन संग भी डांस किया।
  5. लेकिन सुशांत सिंह यही नहीं रुके और उन्होंने अपनी काबिलियत को समझते हुए डांस के बाद एक्टिंग में अपना हुनर आजमाया और, कई टीवी सीरियलों में काम किया। उन्हें सीरियल पवित्र रिश्ता से बड़ी पहचान मिली।
  6. हिंदी सीरियल में अपनी एक्टिंग का जादू दिखा चुके सुशांत सिंह को 2013 में फिल्म में काम करने का मौका मिला। और उन्होंने फिल्म ‘काय पो छे’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। जिसके साथ उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। वहीं फिल्म में सुशांत की अदाकारी को काफी ज्यादा पसंद किया गया।
  7. वहीं 2016 में भारतीय क्रिकेटर एम एस धोनी की बायोपिक में काम करने के बाद सुशांत को बॉलीवुड में बड़े कलाकारों की गिनती में शामिल कर दिया। इस फिल्म में सुशांत ने भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी किरदार निभाया था। इसके लिए सुशांत ने बहुत मेहनत की और फिल्म हिट रही जिसके बाद सभी ने सुशांत के इस किरदार की जमकर तारीफ की।
  8. लेकिन 14 जून 2020 का कुछ ऐसा हुआ। जिसने सभी को झंझोर कर रख दिया। इस दिन सभी के चहिते कलाकार सुशांत सिंह ने महज 34 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अपनी छोटी सी उम्र में बॉलीवुड में इतना बड़ा नाम हाशिल करने के बाद कुछ ऐसा हुआ जिसने सब कुछ छीन लिया।

Share on