HBD सुशांत: अपने चहेते हीरो को उनके जन्मदिन पर किस तरह सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे आप सभी ?

Follow Us
Share on

बॉलीवुड : नए साल की शुरुआत होते ही सभी अपनी पुरानी यादों को भुलाकर नई शुरुआत करने में लगे हैं। लेकिन बिता हुआ साल बहुत सी ऐसी यादों को छोड़ गया जिन्हें भूल पाना शायद ही कभी संभव हो। साल 2020 में जहां पूरी दुनिया को कोरोना वायरस से जूझना पड़ा था। और इस वायरस के कारण लाखों लोगों का निधन हो गया था। लेकिन अब स्थिति सामान्य हो गई है।

New WAP

sushnat Ex Director Rishikesh Panwar

वहीं वर्ष 2020 बॉलीवुड के लिए भी किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुआ। 2020 में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। जिससे पूरे सिनेमा जगत को भारी छति हुई। लेकिन इस दौरान 14 जून 2020 को कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी को झंझोर कर रख दिया।

Sushant singh dog fudge missing him

इस दिन महज 34 साल की उम्र में बॉलीवुड के उभरते हुए कलाकार सुशांत सिंह राजपूत ने अचानक इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस ख़बर ने देश और दुनिया के करोड़ो लोगों को हिलाकर रख दिया। कोई इस बात पर यकीन ही नहीं कर पा रहा था, कि इतना हसमुख साधारण सा सुशांत ऐसे इस दुनिया को अलविदा कह देगा।

goodby sushant singh rajput

लेकिन सुशांत को इस दुनिया से गए 7 महीने हो गए हैं। फिर भी उनके चाहने वाले आज भी उनका इंतजार कर रहे हैं। अभिनेता के परिवार वालों के साथ सुशांत के फैंस उनका वापस आने का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में 21 जनवरी को अभिनेता का जन्मदिन आने वाला है। लेकिन सुशांत के अब इस दुनिया में नहीं होने के कारण इस दिन को सभी खास तरीके से मनाने का मन बना रहे हैं।

New WAP


Share on