रिया चक्रवर्ती के समर्थन में आ रहे है बॉलीवुड के दिग्गज, क्या आप भी तैयार है उनके बॉय….

Follow Us
Share on

बॉलीवुड : दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रैंड रही रिया चक्रवर्ती को अभिनेता के निधन मामले में मुख्य आरोपी के रूम में देखा गया था? जिसके बाद एक अन्य केस के चलते रिया और उनके भाई को जेल भी जाना पड़ गया था, लेकिन अभी दोनों जमानत पर बाहर है। वहीं अब पिछले कुछ दिनों से एक बार फिर रिया लगातार सुर्खियों में है। और 2021 में रिया की बॉलीवुड में दोबार एंट्री की बात सामने आई थी।

New WAP

रूमी जाफरी पहले ही समर्थन दे चुके

दरअसल, रूमी जाफरी ने हाल ही में रिया की बॉलीवुड में वापसी के संकेत दे दिए थे। जिसके बाद अब सोनी राजदान ने रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में मैसेज किया है। दरअसल, एक यूजर के सवाल का जवाब देते हुए सोनी ने कहा कि रिया के जेल जाने से वही लोग एक्सपोज हुए जिन्होंने एक्ट्रेस को जेल में भेजा। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि रिया बिल्कुल बेकसूर थीं और उन्हें फंसाया गया।

रिया नए साल 2021 आने के बाद से ही लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव दिखाई दे रही है। जो एक टाइम तक सुशांत मामले को लेकर चुप्पी साधे हुए थी। बता दें कि हाल ही में सुशांत मामले में न्याय की मांग के लिए मुहिम चलाने वाले अर्नब गोस्वामी की चैट लीक हुई है। जिसको लेकर यूजर ने ट्वीट किया, रिया जेल गई थीं और उनका करियर भी खराब हो गया है। देखते हैं अब अर्नब का क्या होगा।

इसी ट्वीट का जवाब देते हुए सोनी ने कहा, ‘रिया के जेल जाने से वही लोग एक्सपोज हुए जिन्होंने उन्हें जेल भेजा। वह ट्विस्ट डिसाइज की मासूम विक्टिम थी। क्यों कोई उनके साथ काम नहीं करेगा? मुझे लगता है वह बहुत अच्छा काम करेंगी। रिया चक्रवर्ती को लेकर बॉलीवुड के कई दिग्गज अब उनका समर्थ कर रहे हैं। जहां पहले रुमी जाफरी ने रिया की बड़े पर्दे पर वापसी के बारे में बात की थी। तो अब सोनी राजदान ने भी रिया का समर्थन करते हुए उन्हें निर्दोष बताया है।

New WAP


Share on