आलिया और पोती राहा को छोड़ सास नीतू कपूर ने दोनों के बिना किया अपना जन्मदिन सेलिब्रेट, जानें वजह

Follow Us
Share on

Neetu Kapoor Without Alia Bhatt : दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की पत्नी और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) में आज अपना 65वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। पूरी दुनिया से उनके फैंस परिवार वाले और दोस्तों ने उन्हें इस खास दिन पर बधाइयां दी है। अपने जन्मदिन के मौके पर नीतू कपूर लंदन में थी जिन्हें सरप्राइस देने के लिए बेटे रणबीर कपूर को भी मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। उन्होंने पैपराजी से यह रिक्वेस्ट भी की थी कि कृपया इस वीडियो को शेयर ना करें नहीं तो उनका सरप्राइस बिगड़ जाएगा।

New WAP

अपने 65वें जन्मदिन पर नीतू कपूर ने सेलिब्रेट करते हुए पूरे परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों में उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahani) दामाद भरत साहनी नातिन समारा और बेटे रणबीर कपूर मौजूद है। सबसे आश्चर्य की बात यह है कि इस फोटो में उनकी बहू आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और पोती राहा नहीं है। अपनी बहू और पोती को याद करते हुए नीतू कपूर ने कैप्शन में भावुक संदेश लिखा है।

केक काटने से पहले ऋषि कपूर को किया याद

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

नीतू कपूर है अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा खूबसूरत प्यारा दिन लेकिन मेरे बच्चों आलिया भट्ट और राहा को बहुत मिस किया। नीतू कपूर के पोस्ट पर जवाब देते हुए आलिया भट्ट ने लिखा लव यू और एक दिल का इमोजी भी बनाया। आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने भी अपनी समधन को विश करते हुए लिखा कि हैप्पी बर्थडे आपका दिन शानदार रहे ढेर सारा प्यार ऐसे ही और भी स्टार्स ने नीतू कपूर के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी है।

नीतू कपूर एक सोशल मीडिया एक्टिविस्ट है जिन्हें पार्टी करने का बहुत शौक है। नीतू कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर पार्टी और दोस्तों संग बिताए फनी मोमेंट्स शेयर करती रहती हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर भी केक काटते समय उन्होंने सबसे पहले ऋषि कपूर को याद किया फिर एक फनी अंदाज में केक काटते हुए वीडियो शेयर किया। वीडियो में नीतू कपूर काफी खुश दिखाई दे रही थी जिस पर उनके फैंस ने भी ढेर सारी बधाइयां दी है।

New WAP


Share on