27.1 C
New Delhi
Monday, May 29, 2023
spot_img

कई कलाकारों के किस्मत चमकाने वाली एकता कपूर हुई 46 वर्ष की, लेकिन नहीं की अब तक शादी!

आज मनोरंजन दुनिया में एकता कपूर का नाम टॉप लिस्ट में शामिल है। उन्होंने अपने अब तक के करियर में कई उभरते हुए कलाकारों को टीवी की दुनिया से बड़े पर्दे तक का सफर तय करवा दिया है। जिसमें दिवंगत अभिनेता सुशांत राजपूत भी शामिल है। जिन्हे उन्होंने सीरियल पवित्र रिश्ता में लांच किया था। और बाद में अभिनेता ने फिल्मी दुनिया काफी बड़ा नाम कमाया था। बता दें कि आज प्रोड्यूसर और डायरेक्टर एकता कपूर का 46 वां जन्मदिन है। एकता का जन्म साल 1975 में जीतेंद्र और शोभा कपूर के यहां हुआ था।

New WAP

Ekta Kapoor

उन्होंने अपनी पढ़ाई भी मुम्बई में रहते हुए की है। लेकिन बड़ी बात यह है कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 15 साल की उम्र में ही कर दी थी। उन्हें शुरू से ही कुछ बड़ा करने का शौक था यही कारण है कि आज उन्होंने मनोरंजन दुनिया में अपना इतना बड़ा नाम किया है। बात की जाए उनके काम की तो उन्होंने अब तक 130 से ज्यादा टीवी शोज को प्रोड्यूस किया। उन्होंने ‘हम पांच’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘कहानी घर घर की’, सहित कई सीरियल को प्रोड्यूस किया है यही कारण है कि आज एकता कपूर ने अपनी पहचान घर घर में बनाई है।

New WAP

Ekta Kapoor Birthday

इतना ही नहीं एकता कपूर ने हमेशा अपने करियर में आगे बढ़ने का सपना देखा है। यही कारण है कि उन्होंने लगातार सफलता का स्वाद लिया है। बता दें कि उन्होंने सीरियल की दुनिया से बाहर निकलते हुए साल 2001 में बॉलीवुड इंडस्ट्री में प्रोडक्शन के क्षेत्र में भी अपने कदम रख दिए थे। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता’, ‘कुछ तो है’ जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। इतना ही नहीं वे अब डिजिटल एप ऑल्ट बालाजी पर वेब सीरीज को लेकर खासी चर्चाओं में रहती है।

Ekta Kapoor Family

अपने करियर में इतना ज्यादा सफलता हासिल करने के बाद भी एकता कपूर ने आज तक शादी नहीं की है और वह सिंगल रहना काफी ज्यादा पसंद करती है। बता दें कि आज उनका एक बेटा है रवि कपूर जिसे सरोगेसी के माध्यम से जन्म दिया गया है। ऐसा नहीं है कि एकता कपूर से कभी शादी को लेकर चर्चा नहीं की गई हो लेकिन वे हर बार यही जवाब देती है कि उन्हें सिंगल रहना काफी ज्यादा पसंद है और शादी करने के बाद काफी धैर्य रखना पड़ता है।

Related Articles

Stay Connected

340,719FansLike
3,667FollowersFollow
20FollowersFollow

Latest Articles