Arjun Kapoor पर टूटा दुखों का पहाड़, इस करीबी ने दुनिया को कहा अलविदा, बुरी तरह से टूट गए एक्टर

Follow Us
Share on

Arjun Kapoor Heartbreaking Note : अर्जुन कपूर बॉलीवुड के एक मशहूर एक्टर है और उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दिए है। अभी कुछ समय से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरें हवा पड़ी रही थी तभी अर्जुन कपूर के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया। अर्जुन कपूर के बेहद करीबी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।

New WAP

पेट डॉग की मौत से टूट गए हैं Arjun Kapoor

अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर ने अपने पेट डॉग को खो दिया है। इस करीबी सदस्य को खोने से वह बेहद दुखी हो गए हैं, अपनी मां को खोने के गम से अभी तक दोनों भाई-बहन नहीं उभरे थे कि उनको एक और सदमा लग गया।

मैक्सिमम को खोकर बुरी तरह से टूट गए अर्जुन

बता दे की अर्जुन कपूर के पेट डॉग की मौत हो गई है जिसकी वजह से उनके घर में मातम छा गया है। एक्टर ने खुद कंफर्म किया है कि उनके पेट डॉग ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने डॉग की फोटो शेयर की साथ ही एक हार्ट ब्रेकिंग नोट भी लिखा। उन्होंने लिखा कि डॉग के जाने से उनकी जिंदगी थम गई है। सोशल मीडिया पर उन्होंने कुछ तस्वीरें भी शेयर की।

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड स्टार्स से अलग होगी शादी, Parineeti Chopra के लिए घोड़ी नहीं चढ़ेंगे Raghav Chadha करेंगे खास काम

New WAP

मैक्सिमम के लिए अर्जुन कपूर ने लिखा हार्ट ब्रेकिंग नोट

अर्जुन कपूर ने अपने पेट डॉग के लिए एक बहुत ही लंबा और इमोशनल नोट लिखा है। एक्टर ने लिखा है कि “दुनिया का सबसे अच्छा लड़का मेरा मैक्सिमम, सबसे दयालु सबसे मधुर सबसे बहादुर सबसे अच्छे, मुझे तुम्हारी याद आती है मेरा बच्चा घर पहले जैसा नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि पहले मुझे मेरी मां को भगवान ने छीन लिया और अब तुम्हें छीन लिया मैं कैसे रहूंगा अच्छे बुरे वक्त में तुमने मेरा और मेरी बहन का साथ दिया। मैं तुम्हें हमेशा याद करूंगा”।


Share on