Ekta Kapoor: 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा महाकाल जो कि मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित है जहां दूर-दूर से श्रद्धालु आस्था और भक्ति के साथ बाबा के दर्शन करने के लिए आते हैं। बाबा महाकाल इतने ज्यादा फेमस है कि यहां पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी दर्शन करने के लिए हड़ताल पहुंचते हैं। बता दें कि कुछ समय पहले ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी दर्शन करने के लिए आए थे। लेकिन कारण बसों में दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त नहीं हो पाया।
वहीं अब हाल ही में इंटरटेनमेंट दुनिया में एक अलग ही मुकाम हासिल कर चुकी एकता कपूर बाबा महाकाल के दरबार में दर्शन करने पहुंचे इस दौरान उन्होंने गर्भ ग्रह में जाप करने के साथ ही मंगलनाथ मंदिर में पूजा अर्चना भी की इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इस दौरान एकता कपूर के साथ अदाकारा रिद्धिमा डोगरा भी नजर आई।
एकता कपूर ने इस दौरान उज्जैन के कई फेमस मंदिरों का दौरान किया। लेकिन सबसे पहले वहां मंगलनाथ पहुंची जहां उन्होंने जाप करने के साथ ही पूजा अर्चना की। उन्होंने बाबा महाकाल के गर्भ गृह में भी जाकर दर्शन किए इतना ही नहीं उन्होंने हरसिद्धि और काल भैरव के दर्शन किए बताया जाता है कि मंगलनाथ मंदिर में एकता कपूर काफी समय तक रूकी और पूरे विधि विधान के साथ उन्होंने पूजा की।
इस बारे में जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी विपिन शर्मा ने बताया कि उज्जैन नगरी में मौजूद मंगलनाथ मंदिर मंगल शांति के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। ऐसे में दूर-दूर से लोग यहां पर शांति के लिए जाप और पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि आज से 7 साल पहले यानी साल 2015 में भी एकता कपूर आई थी। गौरतलब है कि उज्जैन नगरी देवभूमि के नाम से भी जानी जाती है यहां पर सभी भगवानों का निवास देखने को मिलता है।