21 साल की सिनी शेट्टी के सिर सजा मिस इंडिया का ताज, 31 फाइनलिस्ट को मात देकर बनी ब्यूटी क्वीन

Follow Us
Share on

देश को साल 2022 की मिस इंडिया (Miss India 2022 ) मिल चुकी है। कर्नाटक की रहने वाली इस साल की सिनी शेट्टी (Sini Shetty) ने 31 फाइनलिस्ट को कड़ी टक्कर देते हुए मिस इंडिया का ताज अपने नाम कर लिया है। जिसके बाद से ही वह लगातार चर्चाओं का विषय बनी हुई है। उनसे जुड़ी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मिस इंडिया का इवेंट मायानगरी मुंबई (Mumbai) में आयोजित किया गया था।

New WAP

miss india 2022 sini shetty

वहीं मिस इंडिया कंपटीशन रूबल शेखावत फर्स्ट रनरअप रही है जो कि मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली है। इतना ही नहीं सेकंड रनर अप शिनाता चौहान बनी जो कि उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। मिस इंडिया इवेंट से जुड़े कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं मिस इंडिया का ताज अपने नाम करने वाली सिनी शेट्टी की कई तस्वीरें मिस इंडिया के ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट से भी साझा की गई है जो तेजी से वायरल हो रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Femina Miss India (@missindiaorg)

बता दें कि मिस इंडिया इवेंट का आयोजन 3 तारीख को किया गया था। जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई जाने-माने चेहरे भी नजर आए थे। बॉलीवुड सितारों ने भी इस शाम को काफी रंगीन बना दिया खासकर कृति सेनन की परफॉर्मेंस ने 21 साल की उम्र में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम करने वाली सिनी शेट्टी खूबसूरती के साथ काफी ज्यादा टैलेंटेड भी है उन्हें भारतनाट्यम का काफी शौक है जिससे उन्होंने 4 साल से ही सीखा चालू कर दिया था।

New WAP


Share on