WTC Final IND vs AUS: Live Match के दौरान लड़के ने किया लड़की को प्रपोज, रोमांटिक वीडियो हुआ वायरल

Follow Us
Share on

WTC Final Love Proposal At Oval: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के ओवल में खेला जा रहा है भारत को जीतने के लिए 444 रन का लक्ष्य मिला है जिसमें भारत 163 रन बना चुका है। आज पूरा दिन है और 280 रन भारत को जीत के लिए चाहिए। ऐसे में मैदान पर अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली पर सबकी निगाहें बनी हुई है।

New WAP

बड़ी संख्या में लोग ऑस्ट्रेलिया और भारत के मुकाबले को देखने के लिए मैदान पर मौजूद है। ऐसे में कई नजारे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। हाल ही में कैसे वीडियो जबर्दस्त तरीके से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक लड़का एक लड़की को सरेआम प्रपोज करता हुआ नजर आता है। मंजर कैमरे में कैद हो जाता है।

कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है बता दें कि यह पहली बार नहीं है इससे पहले भी इस तरह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर चुके हैं। इतना ही नहीं कई जाने-माने क्रिकेटर भी पूरे स्टेडियम में अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर चुके हैं ऐसे में लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को रिंग पहनाते हुए नजर आता है और बाद में उसे किस करता है।

New WAP


Share on