विराट और अनुष्का मिलकर जुटाएंगे 7 करोड़ रुपए, करेंगे जरूरतमंदों के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था!

Follow Us
Share on

आज देश में चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल है। सभी लोग कोरोना महामारी की दहशत में जी रहे हैं। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा है। आखिर इस महामारी से कैसे बचा जाए। स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह से दिन रात लगा हुआ है। ताकि ज्यादा स्व ज्यादा लोगों को इस वायरस की जद से दूर रखा जा सके। वहीं देश में एक फिर लगे लॉक डाउन के कारण कई लोगों की रोजी रोटी तक छीन गई है।

New WAP

virat kohli anushka sharma

आज हर छोटे परिवार के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। ऐसे में कई बॉलीवुड कलाकार लोगों की सहायता के लिए दिन रात लगे हैं। कोरोना की दूसरी लहर महामारी का रूप ले चुकी है। वहीं अब जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए कई संस्था काम कर रही है। ताकि इस महामारी में कोई भी भूखा न सोए। इसके लिए अब तक कई कलाकार करोड़ों रुपए भी दें चुके हैं।

Ketto के साथ करेंगे फण्ड इकठ्ठा

वहीं इस लिस्ट में अब भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का नाम भी शामिल हो गया है दोनों ने जरूरतमंद लोगों को ऑक्सीजन और भोजन मुहैया कराने के लिए 2 करोड रुपए की सहायता राशि प्रदान की है साथ में एक फाउंडेशन का निर्माण भी किया है। बता दें कि विराट और अनुष्का शर्मा ने Ketto नामक प्लेटफॉर्म के जरिए #InThisTogether नामक फंडरेजर की शुरुआत करने की भी पहल है।

New WAP

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)


वहीं उन्होंने इस फाउंडेशन के जरिए 7 करोड रुपए इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा है। ताकि इन पैसों से ज्यादा से ज्यादा लोगों को भोजन और ऑक्सीजन मुहैया कराई जा सके, बता दें कि यह पहला नाम नहीं है जो इस तरह लोगों की मदद के लिए आगे आया है। इससे पहले भी अभिनेता सोनू सूद और किरण खेर जैसे दिक्कत कलाकार भी अपनी और से इस तरह सहायता राशि दे चुके हैं।

सोनू सूद तो पिछले 2 साल से इस महामारी के दौरान जरूरतमंद लोगों के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं। और लोगों को ऑक्सीजन और भोजन मुहैया करा रहे हैं। विरुष्का की तरफ से बताया गया है कि,#InThisTogether नामक उनका ये अभियान लगातार 7 दिनों तक चलेगा और इस अभियान से इकट्ठे किये गये पैसे ACT ग्रांट्स नामक संस्था को दिये जाएंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)


संस्था द्वारा जरूरतमंद लोगों को सभी तरह की सुविधा मुहैया कराई जाएगी जिसमें ऑक्सीजन और सामग्री मौजूद है।


Share on