करण जौहर की आवाज बचपन में लड़कियों जैसी थी, 3 साल लगे मर्दों जैसी आवाज निकलने में

Follow Us
Share on

बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता और निर्देशक करण जौहर अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। हालांकि इतना सफल निर्माता और निर्देशक होने के बाद भी वह ट्रोलर्स की निगाह में बने रहते हैं। कई बार तो उनके भौतिक संरचना को लेकर भी उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। कई फिल्मी शो और टीवी साक्षात्कार में हम उन्हें लड़कियों की तरह चलता हुआ, बोलता हुआ और नाचता हुआ देखते आए हैं।

New WAP

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)


इन्हीं सब कारणों से करण जौहर अपने सोशल मीडिया पर कम ही सक्रिय रहते हैं। उनकी शिकायत रहती है कि जब भी वह पोस्ट करते हैं तो यूजर्स के कड़वे शब्दों से उनको सामना करना पड़ता है। यही नहीं बल्कि करण जौहर का अपने स्कूल में भी मजाक बनाया जाता था। एक शो के दौरान खुद करण जौहर ने इस बात का जिक्र किया था कि उनके हरकतों का स्कूल में उनके साथ ही लोग बहुत मजाक बनाते थे।

स्कूल और सोसाइटी में उड़ता था मजाक

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)


करण ने बताया कि जब वह हाई स्कूल में पढ़ाई करते थे उस समय उनकी आवाज बिल्कुल लड़कियों जैसी थी। अपनी आवाज के कारण पूरे स्कूल में और उनकी सोसाइटी में सभी लोग उनकी इस आवाज का मजाक उड़ाते थे। करण जौहर ने आगे कहा कि जब उनके दोस्तों ने उन्हें बताया कि वह बिल्कुल लड़कियों की तरह बात करते हैं। तब उन्होंने ठान लिया कि वह इसे ठीक करके रहेंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)


कुछ समय बाद जब करण कॉलेज में आए तब उन्होंने मिस्टर नेजरत से सार्वजनिक बोलचाल की क्लास ली और उनके बोलने के लहजे में काफी सुधार हुआ। मिस्टर नेजरत ने मुझे सिखाया की मैं जैसे बोलता हूं उस लहजे में मुझे शर्मिंदा होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। करण ने कहा कि मिस्टर नेजरत से उन्होंने 3 साल लगातार शिक्षा ली है ताकि उनके बोलने के तरीके में सुधार आ सके।

New WAP

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)


करण ने यह भी बताया कि मिस्टर नेजरत के दिए हुए आवाज़ की बनावट से मेरी आवाज में काफी सुधार हुआ है। करण ने कहा कि आज मेरी आवाज में बहुत हद तक सुधार हो चुका है पर अब मैं ऐसा बिल्कुल भी नहीं करता हूं। करण जौहर ने अपने जीवन पर लिखी किताब में भी इस बात का जिक्र किया था और बताया था कि किस तरीके से उन्हें उनकी आवाज को लेकर साधारण महसूस कराया जाता था। करण ने बताया कि उनके परिवार को इस बात की जानकारी नहीं थी कि वह अपनी आवाज का इलाज करवा रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)


Share on