Gold Silver After FED : फेड पॉलिसी के बाद सोने चांदी के रेट में हुई जबरदस्त गिरावट, जानिए अपने शहर का ताजा रेट

Follow Us
Share on

Gold Silver After FED : खरमास का महीना खत्म हो गया है। इसी बीच आप सोना चांदी खरीदने का प्लान में है तो आपके लिए अच्छी खबर सामने आई है। आज सोने चांदी के रेट में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। आप अगर सोने चांदी का गहना बनाने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार रेट जरूर देख ले।

New WAP

झारखंड की राजधानी रांची के सराफा बाजार में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 58300 और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 63 270 रुपए है। वहीं चांदी का रेट 72200 है।

सोने के रेट में हुई गिरावट

सर्राफा व्यापारी वह इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के सदस्य मनीष शर्मा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि सोने और चांदी के रेट (Gold Silver After FED) में आज गिरावट हुई है। चांदी के रेट में प्रति किलो के हिसाब से ₹500 की गिरावट देखने को मिली है और आज चांदी 72200 के भाव से बेचा जाएगा।

मनीष शर्मा ने मीडिया को बताया कि 22 करात और 24 कैरेट सोने के भाव में ₹500 की गिरावट हुई है। 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम को 58300 बिका और आज भी इसकी कीमत ₹57900 हो गई। यानी कि आज दाम में ₹500 की गिरावट हुई है।

New WAP

Also Read : बैंक अकाउंट की बजाय LIC पॉलिसी पर मिलता है सबसे सस्ता पर्सनल लोन, जानिए कैसे करें इसके लिए अप्लाई

शुक्रवार को लोगों को 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 63770 के भाव से बिका। आज भी इसकी कीमत 63 270 तय की गई है यानी कि भाव में ₹500 की गिरावट हुई है।

इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी है। शुक्रवार को कीमतों में लगातार चौथे दिन उछाल है सोने का भाव फिलहाल 1 महीने के हाई पर पहुंच गया है। कॉमैक्स पर सोने का 2070 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रहा है, जबकि चांदी की कीमत 23.26 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रही है।


Share on