सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा सुशांत सिंह का ये डांस वीडियो, अब तक नहीं देखा तो देख लीजिये

Follow Us
Share on

बॉलीवुड : दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आज इस दुनियां में मौजूद नहीं है। लेकिन उनसे जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया साइड्स पर आज भी उनकी अदाकरी को बयां कर रहे हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। जो काफी वायरल भी हो रहा है। दरअसल,फिल्म ‘छिछोरे’ में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ सिल्वर स्क्रीन शेयर करते हुए नज़र आई थी।

New WAP

बता दें कि यह अभिनेता की अंतिम फिल्म थी जो सभी को बहुत ज्यादा पसंद भी आई थी। फिल्म ‘छिछोरे’ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। सुशांत की इस आखिरी फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा था।

लेकिन बॉलीवुड के उभरते हुए कलाकार सुशांत सिंह ने 14 जून 2020 को सुशांत सिंह ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। जिसके बाद उनके परिवार के साथ सभी चाहने वालों को इस ख़बर ने झंझोर कर रख दिया था। और इस ख़बर से पूरा बॉलीवुड भी शोक में डूब गया था।

वहीं अब सुशांत निधन मामले को 7 महीने होने के बाद इंटरनेट पर सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

New WAP

गौरतलब है कि दोनों ही कलाकार का वायरल हो रहा वीडियो एक पार्टी के दौरान का है जिसमें दोनों ‘मैं तेरा बॉयफ्रेंड’ पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। ये गाना सुशांत सिंह की फिल्म ‘राब्ता’ का है। वहीं इस वीडियो में सुशांत सिंह काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। और पार्टी को इंजॉय करते हुए भी नज़र आ रहे हैं।


Share on