Rohit Ritika Love Story : युवराज सिंह की बहन पर दिल हार गए थे रोहित शर्मा, 6 साल के बाद क्रिकेट ग्राउंड में कर दिया था प्रपोज

Follow Us
Share on

Rohit Ritika Love Story : रोहित शर्मा अभी के समय में एक बहुत बड़ा नाम है और उन्होंने अपने मेहनत के बदौलत खूब नाम कमाया है। क्रिकेट ग्राउंड में रोहित शर्मा खूब धमाल मचाते हैं और एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बनाते हैं। अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर रोहित शर्मा सुर्खियों में बने रहते हैं।

New WAP

2024 आईपीएल में मुंबई इंडियंस में वह काफी धमाल दिखा रहे हैं। क्रिकेट ग्राउंड में रोहित शर्मा धमाल मचाते हैं और उनकी पत्नी भी उन्हें सपोर्ट करने के लिए रहती हैं। आपको बता दे युवराज सिंह की बहन पर रोहित शर्मा दिल हार गए थे।

स्पोर्ट्स मैनेजर थी रितिका सजदेह

अक्सर देखा जाता है कि रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदे मैदान पर फिंगर क्रॉस करके बैठी रहती है और रोहित शर्मा को सपोर्ट करती रहती है। तो आईए जानते हैं कैसे दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी।

रोहित शर्मा की पत्नी रितिका पहले एक स्पोर्ट्स मैनेजर थी और रोहित शर्मा और युवराज सिंह दोनों उनके क्लाइंट थे। युवराज सिंह रितिका को अपनी बहन बोलते थे और रितिक युवराज सिंह को राखी भी बांधती थी।

New WAP

Rohit Ritika Love Story

रितिका जब रोहित शर्मा की मैनेजर के रूप में काम कर रही थी तभी दोनों की दोस्ती हुई और दोनों को प्यार हो गया। शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे को 6 साल डेट किया जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया था।

Read Also : घरेलू हिंसा में इस पूर्व दिग्गज क्रिकेटर को जज ने सुनाया ऐसा फैसला, सजा सुन चक्कर खाकर गिरे कोर्ट में

सूत्रों की माने तो रोहित शर्मा ने रितिक को बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब में घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था। यहीं से रोहित शर्मा ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। रोहित शर्मा और उनकी पत्नी आज काफी अच्छी जिंदगी बिता रहे हैं और दोनों का रिश्ता एक मिसाल बन गया है।


Share on