मेकअप आर्टिस्ट प्रतिशील: सुशांत सिंह बड़े पर्दे पर निभाने वाले थे 7 मशहूर हस्तियों के किरदार

Follow Us
Share on

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में मौजूद नहीं हैं। लेकिन उनकी याद आज भी सभी के दिलों में जिंदा है। सुशांत सिंह ने अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड में तो नाम कमाया ही है। लेकिन उन्होंने अपने अच्छे व्यवहार और ईमानदारी से सभी दर्शकों का दिल भी जीत लिया था। सुशांत सिंह अपने काम के प्रति काफी मेहनती थे। वे अपने सभी काम को बहुत ही लगन और मेहनत से करते थे।

New WAP

sushant-singh-rajput-upcoming-plans

इसलिए उन्होंने बॉलीवुड में कई फिल्मों में बहुत अच्छे किरदार निभाए जिनके दम पर सुशांत ने बहुत कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में बड़े मुकाम को हासिल करने में कामयाब हो गई थे। उनका अपने काम के प्रति मेहनत और लगन उनके काम से साफ झलकता था। वे अपने किरदार को बखूबी निभाते थे। सुशांत सिंह के साथ काम करने वाले मेकअप आर्टिस्ट प्रतिशील सिंह ने भास्कर को एक एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया कि सुशांत सिंह अपने प्रोजेक्ट के लिए काफी उत्साहित है।

लेकिन क्या आप जानते हैं सुशांत सिंह राजपूत एक ही फिल्म में 7 बड़ी सीरीज और मशहूर हस्तियों का रोल निभाने वाले थे। इसमें महात्मा गांधी, मदर टेरेसा और अल्बर्ट आइंस्टीन जैसी महान हस्तियां शामिल थी। वहीं प्रोस्थेटिक मेकअप आर्टिस्ट प्रतिशील ने अपने बातचीत में यह भी बताया कि वह छिछोरा के लिए सुशांत सिंह का लूक डिजाइन कर रही थी।

सुशांत को आर्टिस्ट प्रतिशील का काम बेहद पसंद आया था। बता दें कि सुशांत सिंह ने इन किरदारों को निभाने के लिए अपने लुक को भी तैयार कर लिया था। लेकिन इस बीच अभिनेता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

New WAP


Share on