दुनिया का पहला ऑस्कर अवॉर्ड मिलने वाला था कुत्ते को लेकिन इस वजह से रह गया वंचित!

Follow Us
Share on

जिस तरह स्कूल में बच्चों द्वारा किए गए अच्छे परफॉर्मेंस के बाद में उन्हें प्रत्येक साल सम्मानित किया जाता है। ऐसा ही कुछ फिल्मी दुनिया में भी होता है। जहां 1 साल जमकर मेहनत करने के बाद सभी कलाकारों को अपनी काबिलियत के अनुसार पुरस्कार से सम्मानित भी किया जाता है। बता दे कि पूरे फिल्मी जगत का सबसे बड़ा पुरस्कार ऑस्कर जिसे हर साल बेस्ट अभिनेता अभिनेत्री फिल्म आदि सबके लिए दिया जाता है।

New WAP

Rin Tin Tin 1

वहीं ऑस्कर के लिए फिल्म का नॉमिनेशन पूरे वर्ल्ड में रिलीज होने वाली फिल्म में से अच्छी स्टोरी वाली फिल्मों का चयन किया जाता है। चाहे वह हॉलीवुड की हो या बॉलीवुड की फिल्म की कहानी के अनुसार ऑस्कर में फिल्म को नॉमिनेट किया जाता है। और उसके बाद उसके बेहतरीन परफॉर्मेंस के हिसाब से फिल्म को ऑस्कर से सम्मानित किया जाता है।

फर्स्ट ऑस्कर अवॉर्ड की कहानी

लेकिन क्या आपको पता है इंसानों को मिलने वाला यह अवार्ड एक बार एक कुत्ते को मिलने वाला था। लेकिन ऐसा कुछ हुआ की कुत्ते को मिलते मिलते उसे नहीं मिल पाया। तो चलो आज ऑस्कर से जुड़े इस रोचक किस्से से आपको रूबरू कराते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऑस्कर अवॉर्ड्स की शुरुआत साल 1929 से हुई है। वहीं इस दौरान फैमस फिल्म कंपनी एमजीएम के मालिक लुईस बी मेयर की अगुआई में हॉलीवुड में अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स की बुनियाद रखी गई।

New WAP

Rin Tin Tin 2

सर्वप्रथम इस अवार्ड को पाने वाले शख्स का नाम जर्मन कलाकार एमिल जेनिंग्स है। जिन्होंने वर्ल्ड का सबसे पहला ऑस्कर अवार्ड अपने नाम दर्ज किया था लेकिन इसके पीछे भी कहानी बहुत ही रोचक है बता दें कि यह कलाकार वे थे। जिन्होंने जर्मन तानाशाह हिटलर के लिए काम किया था।

एमिल जेनिंग्स को दिया पहला ऑस्कर

लेकिन बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, सर्वप्रथम मिलने वाले ऑस्कर की बात की जाए तो इसके असली हकदार जेनिंग्स नहीं थे। जबकि इस अवॉर्ड का असली विजेता जर्मन शेफर्ड नस्ल के एक कुत्ते था, जिसने यह अवॉर्ड जीता था। लेकिन ऐसा क्या हुआ कि इस कुत्ते को अवार्ड नहीं दिया गया। तो चलों बताते हैं। इस अवार्ड के असली हकदार ते का नाम रिन टिन टिन था।

Emil Jennings oscar

गौरतलब है कि इस कुत्ते ने एक दो नहीं बल्कि हॉलीवुड की 27 फिल्मों में काम किया है। जिसके चलते या कुत्ता काफी ज्यादा फेमस है। और बाकायदा फिल्मों में एक्टिंग भी देखने लायक है। इनमें से चार तो 1929 में ही रिलीज हुई थीं। इन्हीं में एक में उसकी शानदार एक्टिंग के लिए अवॉर्ड कमेटी ने उसे ऑस्कर का हकदार माना गया। लेकिन अकैडमी के पहले प्रेसीडेंट लुईस मेयर अवॉर्ड की गरिमा रखते हुए। इस अवॉर्ड से इस कुत्ते को वांछित रख दिया। वहीं साल 2021 के ऑस्कर अवॉर्ड्स की भी घोषणा की जा चुकी है। इस दौरान नोमाडलैंड ने ऑस्कर अवॉर्ड पर अपनी दावेदारी पेश की है।


Share on