कोरोना काल में सुशांत के फैंस बांट रहे गरीबों को राशन का सामान! बहन श्वेता ने शेयर किया वायरल पोस्ट

Follow Us
Share on

कोरोना महामारी के कारण देश के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। वहीं देश में एक बार फिर लॉकडाउन जैसे हालात पैदा को गए हैं। जिससे हजारों लोगों के काम ठप हो गए हैं। जिन्हें अब रोजी रोटी कमाने के लिए भी काफी ज्यादा संघर्ष करना पड़ रहा है। ऐसे में कई NGO और फिल्मी अभिनेता लोगों की मदद के लिए लगातार सामने आ रहे हैं,और ऐसे जरूरतमंद लोगों की सहायता कर रहे हैं जो इस लॉकडाउन के दौरान खाने तक को मोहताज हो गए हैं।

New WAP

shweta singh kirti

वहीं इस विपरीत परिस्थिति में एक वीडियो ऐसा भी सामने आया है जिसने सभी का दिल जीत लिया है। बता दें कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनियां में मौजूद नहीं है। लेकिन देश की इस बिगड़ती स्थिति में उनके फैंस उनके नाम से जरूरतमंद लोगों की सहायता कर रहे हैं। वहीं उनके फैन्स के इस तरह लोगों की मदद करता देख सभी काफी खुश हैं।

shweta singh kirti1

New WAP

बता दें कि अब उनके फैंस अभिनेता की फोटो लगे हुए पैकेट में लोगों को राशन दे रहे हैं। वहीं राशन बांटते हुए वीडियो अब तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो को अभिनेता की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। और उन सभी लोगों का धन्यवाद दिया है जो अभिनेता के नाम से इस तरह का कैंपेन चलाकर जरूरतमंद लोगों कि सेवा कर रहे हैं।

वहीं श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्वीट करते हुए उन सभी लोगों के लिए लिखा है जो इस दौर में जरूरतमंद लोगों की सहायता कर रहे हैं। उन्होंने कहा इससे अच्छा काम और कुछ नहीं हो सकता। वहीं साथ ही उन्होंने अपने भाई सुशांत सिंह राजपूत के लिए भी इमोशनल शब्दों का उपयोग किया और लिखा भई, यह वह विरासत है जिसे आपने पीछे छोड़ दिया है! सलाम!


Share on