सुशांत की साथी अभिनेत्री अभिलाषा पाटिल ने दुनिया को कहा अलविदा, फिल्म ‘छिछोरे’ में साथ किया था काम!

Follow Us
Share on

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर इतनी तेजी से बढ़ रही है कि इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि अस्पतालों में बेड तक उपलब्ध नहीं है। मरीजों को बाहर लेट कर ही अपना इलाज करवाना पड़ रहा है वहीं तेजी से ऑक्सीजन की कमी होने के कारण इस वायरस की चपेट में अब तक लाखों लोग आ चुके हैं।

New WAP

Abhilasha Patil

इस खतरनाक वायरस अब तक लाखों लोगों को लील चुका है। वहीं इससे बॉलीवुड इंडस्ट्री भी अछूती नहीं है। बता दें कि पिछले 2 साल में इस वायरस के चलते इंडस्ट्री ने कई बड़े दिग्गज कलाकारों को खो दिया है। जिनकी भरपाई करना शायद ही संभव हो, वहीं इस खतरनाक वायरस ने बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक और कलाकार को छीन लिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Abhilasha Patil (@abhilashaayush)


बता दें कि इस अभिनेत्री ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म छिछोरे में काम किया था। इस दिवंगत अभिनेत्री का नाम अभिलाषा पाटिल था। जिन्होंने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में काम किया था। लेकिन वे मंगलवार को कोरोना से जंग हार गई और इस दुनिया को अलविदा कह गए।

New WAP

मिली जानकारी के अनुसार अभिनेत्री किसी काम के सिलसिले में बनारस गई हुई थी। इसके बाद वे मुंबई लौट आई और उन्हें कोरोना के कुछ लक्षण लगे तो फौरन सभी टेस्ट कराए। इसके बाद वे पॉजिटिव आई। वहीं उनका उपचार चल रहा था। लेकिन वे इस जंग में हार गई। और मंगलवार को इस दुनिया को अलविदा कह गई।

बात करे अभिलाषा पाटिल के फिल्मी करियर की तो वे हिंदी सिनेमा के अलावा, मराठी फिल्मों का भी बड़ा नाम थी। उन्होंने मराठी की कई बड़ी फिल्मों में काम किया था।


Share on