बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ के गानों के आज करोड़ों लोग दीवाने हैं। नेहा ने अपनी आवाज से सभी के दिल में अपनी जगह बनाई है। आज उनकी गिनती टॉप लिस्टेड संगीतकार में होती है। नेहा ने अपने इस मुकाम को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की है। उनके जीवन में एक दौर ऐसा भी था जब वे जागरण किया करती थी।
लेकिन उन्होंने अपने इस काम को कभी छोटा नहीं समझा जिसका परिणाम यह है कि आज उनके पास बेसुमार दौलत है। वे किसी की पहचान की मोहताज नहीं है। लेकिन आज भी नेहा अपनी पुराने दिनों को याद करते हुए इमोशनल हो जाती है। किसी ने भी कभी ये नहीं सोचा था कि जागरण करने वाली एक मामूली सी लड़की आज इतने बड़े मुकाम को प्राप्त करने में कामयाब होगी।
सोशल मीडिया पर है मिलियन फॉलोवर
आपकी जानकारी के लिए बात दें कि नेहा को इतना बड़ा स्टार बनाने का काम किया सोशल मीडिया ने जी हां नेहा सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव रहती है। उनके इंस्टाग्राम पर कई मिलियन फॉलोवर है। यही कारण है कि उनकी हर पोस्ट इतनी तेजी से वायरल होती है। नेहा आए दिन अपने से जुड़ी वीडियो और फ़ोटो शेयर करती रहती है। जो काफी ज्यादा वायरल भी होती है।
वहीं हाल ही में नेहा ने अपने पुराने दिन को याद करते हुए एक फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। जिसमे वे जागरण करती हुई नजर आ रही है। इस दौरान उनके हाथ में माइक है। और बेहद ही छोटी द8दिखाई दे रही है। और नेहा ने बेहद ही सुंदर कपड़े पहने हुए हैं।
View this post on Instagram
नेहा द्वारा शेयर की गई तस्वीर में उनके भाई टोनी भी मौजूद हैं। बता दें कि अपने संघर्ष की कहानी नेहा कई बार इंटरव्यू में बता चुकी है। नेहा बताती है कि उन्होंने 4 साल की उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था। और 16 साल की होने तक वे भजन गाती थी। लेकिन आज वे किसी से कम नहीं है उन्होंने अपनी काबिलियत के चलते इतने बड़े मुकाम को पाया है। लेकिन नेहा अपनी पुरानी बातों को नहीं भूलती है। इसलिए उन्होंने इतने सालों बाद भी अपनी पुरानी यादों को संभाल के रखा हुआ है।