आज दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की प्रथम पुण्यतिथि है वहीं इस मौके पर एक दिन पहले से ही उनके फैंस और परिवार वाले उनसे जुड़ी यादों को सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार शहर कर रहे हैं और अपने चरित्र कलाकार को प्रथम पुण्यतिथि पर शएक फिर दिल से याद कर रहे हैं। बता दें कि 14 जून साल 20-20 को सांसी राजपूत ने अचानक इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। जिसके बाद से ही लगातार उनको सोशल मीडिया के माध्यम से याद किया जाता है।
लेकिन आज हम उनके जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी बातों से आपको अवगत कराने जा रहे हैं जिनसे शायद अब आज तक अनजान रहे होंगे। दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त और प्रड्यूसर संदीप ने एक बार इंटरव्यू के दौरान सुशांत सिंह राजपूत के जीवन से जुड़ी कई बातों को सबके सामने रखा था।
इस दौरान संदीप ने बताया था कि उनकी गर्लफ्रेंड रही अंकिता लोखंडे ना सिर्फ उनकी एक अच्छी दोस्त थी बल्कि उन्होंने उनके दिल में उनके मां का भी दर्जा बना लिया था। अंकिता सुशांत का भेदी ज्यादा ख्याल रखती थी। उन्होंने सुशांत का हर एक मोड़ पर साथ दिया इतना ही नहीं उन्होंने सुशांत के लिए अपने करियर तक को दाव पर लगा दिया था।
रिलेशनशिप में रहते हुए अंकिता सुशांत की हर छोटी से छोटी बातों का खासा ख्याल रखती थी। इतना ही नहीं वे उनके लिए खाना बनाने से लेकर उनकी पसंदीदा किताबों तक का कलेक्शन घर में रखा करती थी। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता था कि अंकिता ने सुशांत से कितना ज्यादा प्यार किया करती थी।
आगे बताती हुए संदीप ने कहा कि मैं भगवान से यही प्रार्थना करता हूं कि सभी को अंकिता जैसे ख्याल रखने वाली लड़की मिले। क्योंकि वे उनमें से थी जिन्होंने सुशांत से ब्रेकअप होने के बाद भी उनकी सफलता के लिए खूब दुआ मांगी। अंकित हर शुक्रवार उनकी फिल्में देखा करती थी और उनके लिए दुआ मांगा करती थी।
अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत के बीच में रिलेशनशिप टीवी शो पवित्र रिश्ता के दौरान हुआ था। बता दें कि शो के दौरान वे दूसरे के काफी ज्यादा करीब आ गए थे। इतना ही नहीं दोनों ही कलाकारों का यह रिलेशनशिप 6 सालों तक चला लेकिन अचानक 2016 में सुशांत ने अंकिता से ब्रेकअप कर लिया। जिसके बाद से दोनों ही अलग-अलग रहने लगे।