3 इडियट्स के लिए अनुष्का शर्मा ने दिया था ऑडिशन लेकिन बाजी ले गयी करीना कपूर, वीडियो से हुआ खुलासा

Follow Us
Share on

एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसमें अनुष्का शर्मा आमिर खान की फिल्म “3 इडियट्स” में ऑडिशन देती दिखाई दे रही है। बॉलीवुड हीरोइन और प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा आज की फिल्म इंडस्ट्री में टॉप स्टार्स में शामिल हैैं। उनके फैंस उनको पर्सनल लाइफ हो या प्रोफेशनल लाइफ हो उसकी हर बात को जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। अनुष्का शर्मा अब निर्माता भी बन चुकी है। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब अनुष्का स्ट्रगल कर रही थी और अलग-अलग जगह पर ऑडिशन दे रही थी।

New WAP

Anushka Sharma

अनुष्का शर्मा ने 2008 में शाहरुख खान के साथ “रब ने बना दी जोड़ी” से अपना कैरियर शुरू किया था। अनुष्का शर्मा अब तक कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। जब 2014 में फिल्म निर्देशक राजकुमार हीरानी और मुख्य हीरो आमिर खान ने अनुष्का के “3 इडियट्स” के वीडियो का ऑडिशन देखा तब पता चला कि अनुष्का शर्मा “3 इडियट्स” का ऑडिशन दे चुकी हैं।

anushka sharma 1

New WAP

फिल्म “3 इडियट्स” का ऑडिशन अनुष्का शर्मा ने दिया था। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 3इडियट्स के निर्देशक राजकुमार हीरानी और मुख्य अभिनेता आमिर खान को अनुष्का शर्मा अपना वीडियो दिखाते दिखाई दे रही है। जब अनुष्का राजकुमार हीरानी को वीडियो दिखा रही थी तब वह तीनों फिल्म “पीके” के सेट पर थे। राजकुमार हीरानी और आमिर खान वीडियो देखकर आश्चर्यचकित हो जाते हैं। अनुष्का ने वीडियो में ग्रीन टॉप पहन रखा था। इस वीडियो में अनुष्का को “मुन्ना भाई एमबीबीएस” में ग्रेसी सिंह का बोला हुआ संवाद बोलने को कहा जाता है।

anushka sharma 2

शरमन जोशी ने एक बातचीत में “3इडियट्स” से जुड़ा एक रोचक किस्सा सुनाया। शरमन के अनुसार इस फिल्म के एक दृश्य को प्रभावशाली बनाने के लिए आमिर खान, आर माधवन और उन्होंने जमकर पी ली थी। आर माधवन जो कि अल्कोहल का कम सेवन करते हैं, इसके बावजूद भी उन्होंने जमकर पी ली थी। तीनों के शाॅट में सबसे अच्छी एक्टिंग माधवन ने की थी क्योंकि उन्हें बहुत चढ़ गई थी।

3 Idiots movies

2009 में रिलीज हुई फिल्म “3 इडियट्स” में अनुष्का को कास्ट नहीं किया गया था। इस फिल्म में आमिर खान, करीना कपूर, आर माधवन, बोमन ईरानी और शरमन जोशी प्रमुख थे। हालांकि अनुष्का को हीरानी की “3 इडियट्स” जैसी फिल्मों में काम नहीं मिला। लेकिन इसके ठीक 5 साल बाद 2014 की ब्लॉकबस्टर फिल्म “पीके” में लीड रोल में दिखाई दी।

Virat Kohli Anushka Sharma

2017 में अनुष्का शर्मा ने क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी की थी। अनुष्का के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो उनकी आखिरी फिल्म शाहरुख खान स्टारर जीरो थी। इस फिल्म में कैटरीना कैफ भी दिखाई दे रही थी। इन दिनों उनके प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म “बुलबुल” थी। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इससे पहले अनुष्का शर्मा की वेब सीरीज “पाताल लोक” रिलीज हुई थी। जिसने तहलका मचा कर रख दिया था।


Share on