बॉलीवुड के कई कलाकार जहां अपनी नई शुरुआत करते हुए। इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाने के लिए दिन रात लगे हुए हैं। वहीं कुछ ऐसे हैं जिन्होंने इंडस्ट्री में तो नाम कमाया ही है। लेकिन वे फिल्मी दुनिया से निकलकर कुछ ऐसा कर रहे हैं। जिसको लेकर उनकी खूब तारीफ हो रही है। और आज वे अपने साथ लाखों लोगों के लिए सपने देख रहे हैं।

दअरसल, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार सोनू सूद की जो फिल्मों में तो महज एक कलाकार की भूमिका निभा रहे हैं। लेकिन रियल लाइफ में वे कई लोगों के मसीहा है। और समाज सेवियों के लिए आदर्श। सोनू ने लॉकडाउन में लोगों की मदद करते हुए। जो बीड़ा उठाया था। उसे आज भी वे निरंतर निभा रहे हैं। सोनू आए दिन किसी न किसी जरूरतमंद की मदद करते हुए नजर आते हैं।
रोजगार योजना से देंगे लाखों लोगो को रोजगार

जिसके चलते आज उन्होंने एक अच्छे अभिनेता के साथ मसीहा की भी पहचान लोगों के दिल में बना ली है। जहां अब तक हमने सोनू सूद को लोगों की मदद करते हुए देखा था। लेकिन हाल ही में अभिनेता ने एक ऐसा प्लान (योजना) बनाई है जिसके माध्यम से लाखों लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
इस बात की जानकारी खुद सोनू सूद ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट के माध्यम से दी है। बता दें कि अभिनेता अब अपनी इन योजना के माध्यम से 1 लाख नौकरियां देकर 10 करोड़ देशवासियों की जिंदगी बदलने जा रहे हैं। और इस बात की वे प्रतिज्ञा भी ले चूंके हैं।

हाल ही में अभिनेता द्वारा एक ट्वीट किया गया है। जिसमे उनके द्वारा लाए जा रहे प्लान की जानकारी दी गई है। वहीं इस ट्वीट के माध्यम से सोनू सूद ने बताया है कि वह एक प्लान के तहत देश के 1 लाख बेरोजगार लोगों को रोजगार देंगे। इससे बेरोजगारी दर में कमी लाई जा सकती है। इसके साथ ही 1 लाख लोगों से जुड़ी 10 करोड़ जिंदगियां बदल जाएंगी।
सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए लिखा है ‘नया साल, नई उम्मीदें। नई नौकरी के अवसर….और उन अवसरों को आपके करीब लाते, नए हम। प्रवासी रोजगार अब है गुडवर्कर। आज ही गुडवर्कर एप्लिकेशन को डाउनलोड करें और बेहतर कल की उम्मीद करें’। इसके लिए उन्होंने एक एप डाउनलोड करने के लिए कहा है।

गौरतलब है कि इसके साथ ही अभिनेता ने बेरोजगार प्रवासियों को 5 साल में 10 लाख नौकरी देने की प्रतिज्ञा ली है। और उन्होंने ये भी बताया है कि वे अब तक 1 लाख 20 हजार 52 लोगों को नौकरियां दी जा चुकी हैं। और वे इन तरह ही लोगों के साथ अब देश के अच्छे भविष्य के लिए भी काम करेंगे।