सुशांत सिंह की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने उन्हें याद करते हुए लिखा कुछ ऐसा कि सुशांत के फैंस हुए भावुक

Follow Us
Share on

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं है उन्हें गुजरे 7 महीने से ज्यादा का समय हो गया है। ऐसे में उनके परिवार का उन्हें याद करना स्वभाविक है। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के न्याय के लिए उनकी बहन श्वेता लगातार मांग करती रहती है। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने उन्हें याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया। आज भी सुशांत की बहन श्वेता ने ऐसा ही भावुक पोस्ट शेयर किया जिसे पढ़कर सुशांत के प्रशंसक भावुक हो गए।

New WAP

श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा जीवन मिले या ना मिले यह तो भाग्य की बात है कब कहां कैसे मृत्यु हो जाए यह समय की बात है लेकिन जो मृत्यु होने के बाद भी लोगों के दिलों में जिंदा रहे। इस पोस्ट को शेयर कर श्वेता ने लिखा कि सुशांत हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। श्वेता सिंह कीर्ति की इस पोस्ट पर सुशांत के प्रशंसकों ने कमेंट किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि वह न्याय के लिए लड़ते रहेंगे।

न्यायमूर्ति ने की थी सुशांत की तारीफ

कुछ समय पहले रिया चक्रवर्ती द्वारा सुशांत सिंह राजपूत की बहनों के खिलाफ दायर याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इस सुनवाई के दौरान बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की खूब तारीफ की थी। कोर्ट ने कहा था कि सुशांत एक ऐसे अभिनेता थे जिनके चेहरे को देखकर कोई भी बता सकता है कि वह अच्छे आदमी थे।

मुंबई हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति एस एस शिंदे और न्यायमूर्ति एम एस कार्णिक ने सुशांत की बहनों प्रियंका और नीतू सिंह के खिलाफ दायर याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा था। उक्त याचिका में रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन प्रियंका सिंह और नीतू सिंह पर चिकित्सकीय परिचय के साथ छेड़खानी करके उनमें फेरबदल का आरोप लगाया था। उक्त याचिका को खारिज करने के अनुरोध के संबंध में यह सुनवाई हुई थी।

New WAP

जैसा कि आप सभी जानते हैं सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। इस मामले में सीबीआई और एनसीबी अभी भी अपनी जांच कर रही है। मुंबई पुलिस द्वारा इस मामले में पहले ही अपनी जांच 1 महीने में समाप्त कर ली गई थी जिससे नाराज होकर सुशांत के पिता के के सिंह ने बिहार पुलिस स्टेशन में रिया चक्रवर्ती और अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसके बाद यह मामला सीबीआई के समक्ष रखा गया है।


Share on