30 C
New Delhi
Sunday, May 28, 2023
spot_img

श्वेता सिंह ने अपने बेटे निर्वान के जन्मदिन पर सुशांत सिंह को किया याद, शेयर किया अनसीन वीडियो!

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत निधन मामले को लेकर 11 महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। लेकिन आज भी उनका परिवार उन्हें हर समय याद करता है। उन्हें आज भी उम्मीद है कि एक दिन अभिनेता दौबारा लौट कर जरूर आएंगे। वहीं उनके फैन्स भी उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से याद करते रहते हैं।

New WAP

shweta singh kirti

हाल ही में उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने उनकी एक वीडियो को शेयर किया था। जिसमे उनके फैन्स जरूरतमंद लोगों को राशन का समान बांट रहे थे। उनकी बहन सोशल मीडिया पर कभी ज्यादा एक्टिव रहती है। और हर मौके पर अपने भाई को याद करती हैं। श्वेता सिंह कीर्ति ने अब अपने इकलौते भाई को अपने बेटे के बर्थडे पर उनका एक पुराना वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

New WAP


बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब श्वेता ने अपने दिवंगत भाई को इस तरह सोशल मीडिया के माध्यम से याद किया हो। वे हर मौके पर उन्हें याद करती हैं। वहीं जो वीडियो श्वेता सिंह द्वारा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है उसमें अभिनेता की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ गाना सुनाई दे रहा है वीडियो में सुशांत अपने भांजे के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो को उन्होंने अपने बेटे के बर्थडे को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए शेयर किया है। वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए श्वेता ने अपने बेटे को बर्थडे की बधाई दी और लिखा कि, ऐसी यादगार वीडियो बनाने के लिए अनन्या तुम्हारा बहुत धन्यवाद।


श्वेता सिंह द्वारा साझा किए गए वीडियो पर उनके फैंस काफी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस वीडियो को देखकर सभी एक फैंस एक बार फिर उन्हें नम आंखों से याद कर रहे हैं। बता दें कि उनका भांजा भी उनसे बेहद प्यार करता था। इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता था कि वह भी अपने मामा की तरह ही रहना पसंद करता है। वीडियो पर अब तक कई लोग अपनी प्रतिक्रिया दें चुकें हैं।

एक फैन ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि, हैप्पी बर्थडे बेबी, भगवान आपको खुश रखें। आपकी आंखें और चेहरे के फीचर्स सुशांत की याद दिलाते हैं। ऐसे कई फैंस है जो उनको खूब सारी शुभकामनाएं दें रहे हैं।

Related Articles

Stay Connected

340,719FansLike
3,667FollowersFollow
20FollowersFollow

Latest Articles