21 साल बाद हुई भारत में क्रॉउन की वापसी, सरगम कौशल ने जीता मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब

Photo of author

By DeepMeena

Sargam Kaushal Mrs World 2022

Mrs. World 2022: देशवासियों के लिए एक के बाद एक कई खुशखबरी भरी खबरें सामने आ रही है बता दे कि जहां पहले भारतीय ब्लाइंड टीम ने बांग्लादेश को हराते हुए टी-20 वर्ल्ड कप तीसीबार अपने नाम किया। जिसकी खुशी का सभी ने लुत्फ उठाया। ऐसे में एक और खुशखबरी देशवासियों के लिए सामने आई है बता दे कि 21 साल बाद एक बार फिर देश में क्रॉउन की वापसी हो गई है।

New WAP

Sargam Kaushal

जी हां हाल ही में जारी किए गए मिसेज वर्ल्ड 2022 के फाइनलिस्ट में विशाखापट्टनम की रहने वाली सरगम कौशल ने इस किताब को अपने नाम किया है। इसके बाद से ही लगातार उन्हें शुभकामनाएं मिल रही है। गौरतलब है कि यहां काफी खुशी के क्षण है क्योंकि 21 साल बाद क्राउन एक बार फिर किसी भारतीय के सर पर सजदा हुआ नजर आया है।

बता दें कि इससे पहले यहां खिताब 2001 में जीता गया था, जिसे आदिति गोवित्रीकर ने अपने नाम किया था। इतनी बड़ी उपलब्धि के बाद से ही आप सभी सरगम से जुड़ी जानकारियों को हासिल करने में जुटे हुए हैं। बता दें कि सरगम विशाखापट्टनम में शिक्षिका का कार्य कर रही थी। इतना ही नहीं उन्होंने जिस कंपटीशन में हिस्सा लिया इसमें विवाहित कैंडिडेट भी शामिल हो सकता है।

मिसेज वर्ल्ड बनने से पहले सरगम कौशल मिस इंडिया का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। उनकी इतनी बड़ी उपलब्धि के बाद से ही लगातार उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से बधाइयां दी जा रही है और क्राउन के साथ उनकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है। इतनी बड़ी उपलब्धि के लिए सरगम को बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक पार्टी के नेताओं द्वारा भी शुभकामनाएं दी गई है।

New WAP

google news follow button

Leave a Comment