बॉलीवुड में सलमान खान अपनी पहली फिल्म में ही हो गए थे रिजेक्ट, बहुत रौचक है पूरा किस्सा!

Follow Us
Share on

बॉलीवुड में आज दबंग खान सलमान की अपनी अलग ही पहचान है। सलमान खान इंडस्ट्री में लगभग 3 दशकों से काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने बॉलीवुड में अपने कदम रखने के बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। और आज वे कामयाबी की शिखर पर है। आज दबंग खान किसी की पहचान के मोहताज नहीं है। अपनी करियर को सफल बनाने के साथ उन्होंने कई उभरते हुए कलाकारों को भी मौका दिया। जो आज कामयाब है।

New WAP

Photo Source: IANS

रिजेक्ट हुए पहली ही फिल्म में

लेकिन आज भी सभी लोग इस बात से अंजान है कि एक समय ऐसा था जब सलमान को फिल्म के लिए रिजेक्ट कर दिया गया था। आज आपको बताते हैं सलमान के जीवन से जुड़ी कुछ अहम बातें, दबंग खान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत पहली डेब्यू फिल्म मैंने प्यार किया से की। फिल्म में उनके अपोज़िट थीं अभिनेत्री भाग्यश्री। बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने किस्मत आजमाने आई। भाग्यश्री भी उस समय सलमान की तरह इंडस्ट्री में नई थीं और उनकी भी ये पहली फिल्म थी।

यही से दोनों का टर्निंग प्वाइंट था। अपनी पहली फिल्म की अपार कामयाबी के बाद सलमान ने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दी। और आज भी वे इंडस्ट्री में अपनी भूमिका अदा कर रहे हैं। लेकिन भाग्यश्री ने अपनी मर्ज़ी से इंडस्ट्री छोड़ दी थी। लेकिन इस फिल्म को लेकर और अपने करियर की पहली फिल्म में ही कजब सलमान खान ने मैंने प्यार किया के लिए ऑडिशन दिया था तो वो रिजेक्ट हो गए थे।

दुबले पतले होने के कारण हुए रिजेक्ट

बताया जाता है कि उस दौर में फिल्म के ऑडिशन के लिए कई उभरते हुए कलाकार अपनी किस्मत आजमाने पहुंचे थे। इनमें विंदु दारा सिंह, दीपक तिजोरी जैसे बड़े कलाकार भी शामिल थे वहीं इसी लिस्ट में सलमान खान का भी नाम था। वहीं खास बात यह है कि सलमान खान प्रेम के रोल के लिए रिजेक्ट हो गए थे। इसका कारण भी चौकाने वाला था। बताया जाता है कि सलमान को इस लिए रिजेक्ट किया जा रहा था। क्योंकि वो दिखने में काफी दुबले पतले थे। लेकिन फिर न जाने क्या हुआ कि उन्हें सेकेंड राउंड ऑडिशन के लिए बुला लिया गया और इस राउंड में उन्हें ये रोल ऑफर कर दिया गया। यहीं से उनके फिल्मी करियर की शुरुआत हुई जो आज भी जारी है।

New WAP

गौरतलब है कि 1989 में रिलीज़ हुई इस फिल्म ने खूब लोगों का दिल जीता और फिल्म बड़ी हिट साबित हुई। लोगों को प्रेम का भोलापन और सुमन की सादगी खूब पसंद आई थी। और सलमान इस फिल्म से रातों रात सुपरस्टार भी बन गए थे। बावजूद इसके उन्हें इस फिल्म के बाद कोई काम नहीं मिला था। बल्कि वो एक साल तक बेरोज़गार थे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इसके बाद उनके पिता सलीम खान ने अखबार में ऐड दी और बेटे के बारे में जानकारी लोगों को दी थी। तब जाकर सलमान को काम ऑफर हुआ था।


Share on