मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने हसमुख मिज़ाज के लिए जाने जाते हैं। वे अपने शो द कपिल शर्मा में लोगों को हंसाने के साथ रियल लाइफ में भी खुसहाल जिंदगी जीना पसंद करते हैं। हाल ही में उनके शो में सुनील ग्रोवर गुत्थी की दौबारा एंट्री की खबरे जोरों पर है। लेकिन अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि वे शो में वापसी करेंगे। आए दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं।
हाल ही में कपिल शर्मा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर कभी वायरल हो रही है। जिसमे वे व्हीलचेयर पर बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं उनकी इस तस्वीर को देखकर उनके फैंस खासे परेशान नजर आ रहे हैं। बता दें कि सोमवार को कपिल शर्मा एयरपोर्ट से व्हीलचेयर पर बैठे बाहर निकलते स्पॉट किए गए। वे एक स्टाफ की मदद से व्हीलचेयर पर बैठकर बाहर आते दिखे। उनको इस तरह देखने के बाद फैंस बहुत ज्यादा उत्सुक दिखाई दे रहे हैं कि आखिर हुआ क्या है कपिल को?
वहीं लोगों में कपिल की वायरल हो रही फोटोज को देखकर फैंस काफी शॉकिंग है। इन तस्वीरों को देखकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल भी पैदा हो रहे हैं। हाल ही में कपिल ने अपनी बेटी के साथ एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया था। जिसे फैंस द्वारा काफी ज्यादा पसंद भी किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल कपिल के व्हीलचेयर पर बैठने की वजह सामने नहीं आई है, जिससे यहा अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है कि आखिर उन्हें हुआ क्या है।