50 रूपए में नौकरी करने वाले रोहित शेट्टी आज है 250 करोड़ की संपत्ति के मालिक, पढ़े संघर्ष भरी कहानी!

Follow Us
Share on

बॉलीवुड इंडस्ट्री के अंदर आज एक से बढ़कर एक निर्माता और निर्देशक मौजूद है जिन्होंने हिंदी सिनेमा को कहां से कहां तक पहुंचा दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक सफल निर्माता बनने के लिए काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। आज हम एक ऐसे ही फिल्म निर्देशक की बात करने जा रहे हैं। जिन्होंने बड़े मुकाम पर पहुंचने के लिए काफी कुछ सहा है उनके जीवन में बहुत से ऐसे उतार-चढ़ाव भी आए हैं जिनकी बातें कर आज भी वह काफी ज्यादा इमोशनल हो जाते हैं।

New WAP

Rohit Shetty

लेकिन आज उन्होंने अपनी मेहनत और अपनी काबिलियत के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के अंदर अपनी बड़ी पहचान बनाई इतना ही नहीं उनकी फिल्में भी लगातार बड़े पर्दे पर हिट साबित हो रही है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक रोहित शेट्टी की जो आज किसी की पहचान के मोहताज नहीं है उन्होंने अपनी काबिलियत और कलाकारी के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के अंदर अपनी बड़ी पहचान बनाई है आज उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित होती है।

Rohit Shetty 1

New WAP

इतना ही नहीं लोगों को उनके निर्देशन में बनी फिल्म देखना काफी ज्यादा पसंद है उन्होंने अपने अब तक के करियर में गोलमाल, सिंघम, गोलमाल रिटर्न्स और भी काफी सुपरहिट फिल्मों को बनाया है जिन्हें लोग आज भी देखना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक रोहित शेट्टी के लिए यहां तक पहुंचना कभी भी आसान नहीं रहा उन्होंने काफी परेशानियों का सामना किया है तब जाकर वे इंडस्ट्री में अपनी इतनी बड़ी पहचान बना पाए है।

MB Shetty Father of Rohit Shetty

रोहित शेट्टी की बात करें तो वे बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने विलेन एमबी शेट्टी के बेटे हैं लेकिन उन्हें अपने पिता के नाम का भी ज्यादा सहारा नहीं मिल पाया उनके पिता 70 के दशक में बॉलीवुड फिल्मों में बतौर विलेन नजर आ चुके हैं इतना ही नहीं उन्होंने अपने करियर में फिल्मों में कलाबाजी भी दिखाई है। रोहित शेट्टी की बात की जाए तो उनके पिता के निधन होने के बाद उनके ऊपर काफी सारी जिम्मेदारियां आ गई।

Director Rohit Shetty

रोहित ने महज 50 रूपए महीने में अपना पहला काम किया है। लेकिन इतने कम पैसों से उनके घर का गुजारा नहीं हो पा रहा था उन्हें इसके लिए अपने घर को भी भेजना पड़ा इतना ही नहीं बीच में ही अपनी पढ़ाई को भी उन्हें रोकना पड़ गया। रोहित शेट्टी ने इन हालातों से डर कर अपने करियर को कभी नहीं छोड़ा और उन्होंने हमें है 17 साल की उम्र में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में बॉलीवुड इंडस्ट्री के अंदर अपने कदम रख दिए और उस समय केवल उन्हें 50 रूपए मिला करते थे।

Rohit Shetty Lamborghini Urus SUV

आज रोहित शेट्टी के पास करोड़ों रुपए की संपत्ति है खबरों की मानें तो वे 1 महीने के अंदर ही 3 करोड रुपए से ज्यादा कमा लेते हैं और उनकी पूरी संपत्ति की बात की जाए तो तकरीबन 250 करोड़ रुपए है। उनकी संपत्ति की बात की जाए तो उनके पास आलीशान घर के अलावा उनके कलेक्शन में कोई महंगी गाड़ियां भी मौजूद है जिनकी कीमत भी करोड़ों रुपए में बताई जाती है आज वह काफी आलीशान जिंदगी जीना पसंद करते हैं।


Share on