ऑनलाइन गेम के नाम पर राज कुंद्रा ने की 3000 करोड़ की ठगी, बीजेपी विधायक राम कदम का बड़ा आरोप

Follow Us
Share on

मुंबई क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) द्वारा 19 जुलाई को बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) को पोर्नोग्राफी से जुड़े होने और उन्हें पब्लिश करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। लेकिन उनकी गिरफ्तारी के बाद से ही उन पर कई तरह के इल्जाम लगते आए हैं। जहां अभिनेत्रियों को पोर्नोग्राफी मामले में धकेलने का आरोप उन पर पहले ही लग चुका है। उसके बाद अब लगातार लोगों द्वारा राज पर ठगी करने का आरोप भी लगाया जा रहा है।

New WAP

Hiren Parmar Raj Kundra 1

अब हाल ही में भाजपा विधायक राम कदम (BJP MLA Ram Kadam) ने राज कुंद्रा और उनकी कंपनी पर गेम (Mobile Games) के नाम पर 3000 करोड़ रुपए की ठगी का आरोप लगाया है। विधायक का कहना है कि राज कुंद्रा ने ऑनलाइन गेमिंग डिस्ट्रीब्यूटरशिप (Online Gaming Distribution) देने के लिए लोगों से 15 से 20 लाख रुपए तक लिए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राज कुंद्रा की कंपनी वियान इंडस्ट्री (Viaan Industries) में एक गेम चालू किया था जिसके डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए कई लोगों ने अप्लाई भी किया वही इसके नाम पर लोगों से भारी मात्रा में पैसे भी लिए गए थे।

New WAP

विधायक राम कदम ने राज कुंद्रा और उनकी कंपनी पर यह आरोप प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज कुंद्रा ने गॉड नाम के गेम का सहारा लेते हुए देश के कई और लोगों को चूना लगाने का काम किया है इतने ही नहीं उन्होंने कहा कि इस गेम के नाम पर लोगों से 25 से 30 लाख रुपए वसूले गए हैं। जिनका यदि आज आंकड़ा जोड़ा जाए तो करोड़ों रुपए में होता है इतना ही नहीं उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि राज कुंद्रा ने इस गेम के प्रमोशन के लिए अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी के चेहरे का भी उपयोग किया है।

Raj Kundra Latest

इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि जब लोगों द्वारा पैसे को लेकर राज कुंद्रा की कंपनी में बात की गई तो पैसे लौटाने को लेकर वहां सफाई इंकार कर दिया गया और जो भी व्यक्ति इस दौरान पैसे लेने उनकी कंपनी में पहुंचा उनके साथ बाउंसर द्वारा गलत व्यवहार किया गया। अपने बयान में राम कदम ने शिल्पा शेट्टी को भी उनके पति राज कुंद्रा के साथ इस तरह के काम में भागीदार बताया है उन्होंने कहा कि वियान इंडस्ट्री के कागजातों पर शिल्पा शेट्टी का फोटो और नाम दोनों मेंशन है और उनके नाम का सहारा लेते हुए हजारों लोगों के साथ में इस तरह की ठगी की गई है।

Shilpa Shetty Latest

पोर्नोग्राफी मामले में जेल की हवा खा रहे राज कुंद्रा के लिए दिन-ब-दिन मुसीबत बढ़ती जा रही है और एक के बाद एक उनके ऊपर कई तरह के आरोप लगते जा रहे हैं। हाल ही में उनके ऊपर अहमदाबाद के व्यापारी द्वारा 3 लाख की ठगी का आरोप लगाया गया था। जिसकी शिकायत उन्होंने मुंबई पुलिस को भी की थी। उसके बाद एक बार फिर विधायक राम कदम ने राज कुंद्रा और उनकी कंपनी पर तकरीबन 3000 करोड़ रुपए ठगी का आरोप लगाया है।


Share on