ऐसा क्या हुआ जो रेखा इंडियन आइडल के स्टेज पर गायक की 2000 हजार के नोट से आरती उतारने लगी?

Follow Us
Share on

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रेखा को तो आप सभी जानते ही होंगे। वे खाफी समय से बॉलीवुड से दूर है। लेकिन उन्होंने हिंदी फिल्मों में अपनी अदाकारी से सभी का खूब दिल जीता है। आज वे एवरग्रीन अभिनेत्रियों की श्रेणी में आती हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। जिसमे उनकी अदाकारी हमेशा ही देखने लायक रही हैं। आज भी रेखा किसी से कम नहीं है। चाहे वे फिल्मों से दूर है।

New WAP

rekkha indian idol12

अभिनेत्री रेखा आज भी अपने डांस और अदाओं से सभी का दिल चुरा रही है। इस बीच रेखा सोनी टीवी के स्पेशल और सिंगिंग रियलटी शो इंडियन आइडल 12 में जल्द नजर आने वाली है। वहीं इस दौरान सभी को रेखा की अदाकारी देखने को मिलेगी। वहीं शो में एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति दी जाएगी। एपिसोड में प्रतिभागियों द्वारा रेखा के फिल्मों के गाने भी गए जाएंगे।

रेखा पहुंची इंडियन आइडल 12 में

rekkha indian idol12 1

वहीं शो में रेखा का अंदाज भी देखने लायक होगा। वे इस दौरान लोगों का दिल जितने के लिए स्टेज पर आकर कई तरह की प्रस्तुति भी देंगी। लेकिन हाल ही में इस शो का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे रेखा एक कंटेस्टेंट की प्रस्तुति की इतनी ज्यादा कायल हो जाती है कि वे शो के दौरान ही उसकी 2000 के नोट से आरती उतारने लग जाती है।

rekha with neha kakkar

बता दें कि शो का जो वीडियो जारी किया गया है उसमें मोहम्मद दानिश रेखा और सभी के सामने अपनी प्रस्तुति देते हैं। लेकिन इस दौरान वे सभी के साथ अपनी आवाज से रेखा का भी दिल जीतने में कामियाब हो जाते हैं। दरअसल, दानिश के द्वारा फिल्म ‘मुकद्दर का सिकंदर’ के एक टाइटल गाने को गुनगुनाते हैं। खास बात यह है कि रेखा और अमिताभ बच्चन का नाम कई समय से जोड़ा जाता आया है। वहीं दानिश के द्वारा जो प्रस्तुति दी जाती है। वह भी अमित जी पर फिल्माया गया है।

New WAP

rekha indian idol12

फिर क्या था। रेखा इस गाने को सुनकर इतनी ज्यादा इम्प्रेशन हो जाती है कि वे अपनी सीट से उठाकर खुशी से दानिश की 2000-2000 हजार के नोटों से आरती उतारने लग जाती है। वहीं इस सीन को देखकर सभी हैरान भी हो जाते हैं कि ऐसा क्या था। जो रेखा इतनी ज्यादा खुश हो गई।

https://youtu.be/HCfJRr4jiek

Share on