IPL जीतने के बाद अस्पताल पहुंचे MS Dhoni! ये बड़ी वजह आई सामने, फैंस हुए परेशान

Follow Us
Share on

MS Dhoni in Hospital: IPL 16 में चेन्नई सुपर किंग ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। बता दें कि, सोमवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल के सोलवे सीजन का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग के सामने 215 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था।

New WAP

ऐसे में बारिश की वजह से लक्ष्य को 15 ओवर में 171 का कर दिया गया था। जिसे चेन्नई सुपर किंग में आसानी से प्राप्त कर लिया और पांचवी बार IPL का मुकाबला जीत लिया। लेकिन इस मुकाबले के दौरान देखा गया चेन्नई सुपर किंग के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पहली बार इमोशनल होते हुए नजर आए।

धोनी को पहली बार लोगों को इमोशनल होते देखा। इतना ही नहीं इस पूरे सीजन में महेंद्र सिंह धोनी अपने घुटनों की चोट की वजह से काफी ज्यादा परेशान होते हुए नजर आए। अब खबर आ रही है कि IPL की ट्रॉफी जीतने के बाद धोनी अपने घुटनों का इलाज करवाने के लिए मुंबई कोकिलाबेन अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने गुटनो का चेकअप करवाया है।

हालांकि इसको लेकर अभी तक माही की तरफ से कोई जानकारी साझा नहीं कि है। माही की चोट को लेकर स्टीफेन फ्लेमिंग ने भी जानकारी दी थी। बात दें कि माही चोट से परेशान थे। लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने पूरा सीजन मैच खेला और अपनी टीम को पांच बार विजय बनाया। माही के अस्पताल जाने की खबर आने के बाद उनके फैन्स परेशान हैं।

New WAP


Share on