इंटरटेनमेंट दुनिया की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक मलाइका अरोड़ा 48 साल की उम्र में आज भी लोगों का दिल कैसे जीतना है। बहुत अच्छे से जानती है यही कारण है कि वह हमेशा ही सोशल मीडिया पर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चाओं का विषय बनी रहती है।

लेकिन इन दिनों तो वे अपनी शादी की खबरों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही है। बता दें कि अरबाज खान से तलाक के बाद बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही है दोनों की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। दोनों के चाहने वाले आप दोनों को शादी के बंधन में बनता हुआ देखना चाहते हैं।
बता दें कि कुछ समय पहले ही दोनों की शादी की डेट को लेकर खबर वायरल हुई थी। जिसमें दावा किया गया था दोनों इसी साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि दोनों कलाकारों ने अपनी शादी को लेकर अभी तक किसी भी तरह की बातें नहीं की है।
लेकिन शादी की खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा की कुछ ऐसी तस्वीरें वायरल हो रही है। जिसमें फैंस को हैरानी में डाल दिया है। दरअसल, तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा अपनी मां और बहन के साथ सफेद कुर्ते पजामे में नजर आ रही है उन्होंने गले में रुद्राक्ष की माला भी डाली है।

इन तस्वीरों को अभिनेत्री ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया है। तस्वीरों के सामने आने के बाद ही फैंस काफी ज्यादा हैरान है। यह जानने की कोशिश में लगे कि आखिरकार अभिनेत्री इस तरह साध्वी क्यों बनी है। मलाइका की इस दौरान की काफी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिन्हें पसंद भी किया जा रहा है।