31 C
Mumbai
Friday, March 24, 2023
spot_img

अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर रोमांटिक नजर आई मलाइका अरोड़ा, अभिनेता को बताया अपना सनशाइन

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर साल 2018 से मलाइका अरोड़ा के संग अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियां बटोरते आ रहे हैं। कुछ ऐसा ही अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर भी हुआ। बता दे कि आधी रात को अभिनेता का जन्मदिन सेलिब्रेट किया गया। इस दौरान पार्टी में उनके परिवार के सदस्यों के साथ ही रणबीर कपूर आलिया भट्ट और रणबीर सिंह बर्थडे सेलिब्रेट करने उनके घर पहुंचे थे।

New WAP

malaika arora arjun kapoor

इस दौरान उनकी बहने जाह्नवी, खुशी और अंशुला भी मौजूद रही। लेकिन लेट नाइट हुई इस बर्थडे पार्टी में एक चेहरा नहीं दिखा जिसको लेकर सब लोग कयास लगा रहे थे कि अर्जुन कपूर की होने वाली हमसफर मलाइका कहीं नजर नहीं आई। लेकिन उन्होंने बाद में बड़े ही रोमांटिक अंदाज में अभिनेता को बर्थडे सेलिब्रेट किया है उसकी वीडियो और सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

New WAP

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)


बर्थडे विश करते हुए अर्जुन के संग मलाइका ने एक तस्वीर भी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की है। जो अब तेजी से वायरल हो रही है तस्वीर को देखकर साफ समझा जा सकता है कि मलाइका अभिनेता के जन्मदिन को लेकर कितनी ज्यादा उत्साहित है। मलाइका ने बड़े रोमांटिक अंदाज में कलाकार को बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान उन्होंने फोटो कैप्शन में लिखा की हैप्पी बर्थडे मेरे सनशाइन। अभिनेत्री की लाइन को पढ़कर ही समझा जा सकता है कि वह इस दिन को कितना ज्यादा खास मानती है और अर्जुन के लिए अपने दिल में क्या एक्सपेक्टेशन रखती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voompla (@voompla)


बता दें कि मलाइका ने जिस समय अरबाज खान से तलाक किया था। उसके बाद से ही लगातार में अर्जुन के साथ में रिलेशनशिप में रहती है आई है। साल 2018 में दोनों ही कलाकारों को एक साथ कई स्थानों पर स्पॉट किया गया था। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों के बीच में इश्क बाजी चल रही है। कुछ समय बाद ही इन कलाकारों ने अपने रिश्ते को लेकर खुलकर सबके सामने बातें रखी थी। अरबाज से शादी के बाद मलाइका का एक बेटा भी है।

Stay Connected

273,096FansLike
3,667FollowersFollow
20FollowersFollow
Follow Us on Google Newsspot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!