ब्वॉयफ्रेंड की बर्थडे पार्टी में Malaika Arora ने छैया-छैया गाने पर लगाए ठुमके, तो अर्जुन कपूर का ठनका दिमाग

Photo of author

By Viralsandesh News Desk

Malaika Dance in Arjun Birthday Party

Malaika Dance on Arjun Kapoor Birthday : आज 26 जून को अर्जुन कपूर अपना 38 वा जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं जिसकी प्री बर्थडे पार्टी उन्होंने 25 जून की रात को आयोजित की थी। पार्टी में आए हुए सभी गेस्ट ने रातभर झुमके पार्टी की और मस्ती करते नजर आए। पार्टी में अर्जुन कपूर की बहन अंशुला और खुशी कपूर के अलावा उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा भी शामिल हुई थी। मुंबई में मानसून का रंग पार्टी में आए हुए सभी मेहमानों पर चढ़ा हुआ दिखाई दिया। अर्जुन कपूर की पार्टी को मलाइका अरोड़ा के डांस ने कहीं ज्यादा खास बना दिया है।

New WAP

छैया छैया पर मलाइका ने लगाए ठुमके

बीती रात अर्जुन कपूर की प्री बर्थडे पार्टी से मलाइका अरोड़ा का डांस करते हुए इनसाइड वीडियो आया है जिसमें वह मस्ती से डांस कर रही है। मलाइका को डांस करते हुए देख उनकी खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है। मलाइका अरोड़ा ने दिल से फिल्म के फेमस सॉन्ग छैया छैया पर जमकर डांस किया। डांस करते हुए मलाइका ने ऑफ व्हाइट गाउन पहना हुआ था जिस पर लाल कलर के दिल बने हुए थे। मलाइका अरोड़ा को मस्ती से डांस करते हुए देख पार्टी में मौजूद गेस्ट भी कदम थिरकाते नजर आए। तो वहीं कुछ लोगों ने इस गाने पर उनकी जमकर हूटिंग भी की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voompla (@voompla)

मलाइका अरोड़ा ने 2016 में अरबाज खान से तलाक लिया था फिर उनका अर्जुन कपूर के संग अफेयर शुरू हो गया। हालांकि दोनों ने ही अभी तक अपने इस रिश्ते को मीडिया में कबूल नहीं किया है। आप सभी को बता दें कि अर्जुन कपूर ने अपने 34वें बर्थडे पर मलाइका अरोड़ा के साथ पिक्चर शेयर करके दोनों के रिश्तो को सार्वजनिक कर दिया था। अब अक्सर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा साथ में दिखाई दे जाते हैं लेकिन दोनों शादी के बंधन में कब बंधेंगे इस बात की कोई जानकारी नहीं है।

google news follow button

New WAP

Leave a Comment