कभी विनोद खन्ना के सेक्रेटरी हुआ करते थे महेश भट्ट, आलिया की मां से शादी के लिए कबूला था मुस्लिम धर्म

Follow Us
Share on

बॉलीवुड इंडस्ट्री को अब तक कई सुपरहिट फिल्में दे चुके महेश भट्ट आज किसी की पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने कड़ी मेहनत और अपने काबिलियत के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में आज अपने नाम का परचम लहराया है। आज बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर,प्रोड्यूसर, स्क्रीनराइटर में महेश भट्ट का नाम भी शामिल है। उन्होंने कई लव स्टोरी फिल्म को बनाया है जिसकी वजह से वे जाने जाते हैं। महेश भट्ट आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं तो चलो उनके जन्मदिन के मौके पर उनके जीवन से जुड़ी तमाम जानकारी आपको बताते हैं।

New WAP

महेश भट्ट का जन्म सन 1948 में मायानगरी मुंबई में हुआ था। महेश भट्ट के पिता का नाम नानाभाई भट्ट तो मां का नाम शिरीन मोहम्‍मद अली है। महेश ने अपनी पढ़ाई मुंबई के माटुंगा स्थित डॉन बोस्को स्कूल से की है। बहुत छोटी उम्र में ही महेश भट्ट ने काम करना चालू कर दिया था उन्हें पैसे की ललक लग चुकी थी इतना ही नहीं उन्होंने केवल 20 साल की उम्र में विज्ञापनों के लिए लिखना भी चालू कर दिया था। इस बात को बहुत कम लोग ही जानते हैं कि महेश भट्ट जब अपनी लाइफ है परेशानियों के दौर से गुजर रहे थे उस समय उन्होंने विनोद खन्ना और स्मिता पाटिल के सेकेट्री के रूप में काम किया था।

कुछ अच्छा और बड़ा करने की ललक महेश भट्ट में छोटी उम्र से ही थी। इसलिए वे लगातार आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे थे ऐसे में उन्होंने हिंदी फिल्म कब्जा से प्रोड्यूसर का काम चालू कर दिया। छोटी उम्र से ही फिल्मों में बढ़ी हुई थी दिखाने वाले महेश भट्ट ने 26 साल की उम्र में बॉलीवुड इंडस्ट्री को अपनी पहली फिल्म थी। उन्होंने फिल्म ‘मंजिले और भी है’ से हिंदी सिनेमा में अपनी नई शुरुआत की इसके बाद महेश भट्ट ने लगातार हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक फिल्में दी जिसमें ‘लहू के दो रंग’, ‘हम हैं राही प्यार के’, ‘आशिकी’ और भी कई हिट फिल्में महेश भट्ट के नाम दर्ज है।

New WAP

अपनी हिट फिल्मों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले महेश भट्ट अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी ज्यादा सुर्खियों में रहे हैं। उनका विवादों से गहरा नाता रहा है इतना ही नहीं वह अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चाओं में रहे। कॉलेज के दिनों में ही महेश भट्ट ने लोरिएन ब्राइट नाम की लड़की से मोहब्बत की बाद में दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। इतना ही नहीं शादी के बाद लोरिएन ने अपना नाम बदलकर किरण भट्ट रख लिया। जिन्होंने राहुल भट्ट और पूजा भट्ट को जन्म दिया। लेकिन अच्छी चल रही जिंदगी में उस समय मोड़ आ गया जब महेश भट्ट और परवीन बॉबी का नाम जोड़ना चालू हो।

लेकिन परवीन और महेश भट्ट के बीच लव लाइफ ज्यादा लंबी नहीं चल सकी और इसी दौरान महेश भट्ट की जिंदगी में सोनी राजदान ने अपनी एंट्री मारी खबरों की मानें तो जब महेश भट्ट सोनी राजदान से मिले तब किरन उनके साथ में ही रहा करती थी। लेकिन महेश भट्ट ने तलाक नहीं होने के बाद भी सोनी राजदान से शादी कर ले जानकारी के अनुसार इस शादी के लिए महेश भट्ट ने मुस्लिम धर्म को अपनाया था। आज उनके दो बच्चे हैं आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट जहां आलिया भट्ट बॉलीवुड इंडस्ट्री की उभरती हुई यंग अदाकारा है।

 


Share on