महेंद्र सिंह धोनी बनवा रहे हैं मायानगरी में अपना आशियाना, यहां से दिखता है अरब सागर का अद्भुत नजारा

Follow Us
Share on

कैप्टन कूल के नाम से प्रसिद्ध भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के मुंबई में अलीशान घर की तस्वीरें उनकी पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताइ, धोनी की अलग पसंद और अंदाज से हर भारतीय वाकिफ है रांची में धोनी का अपना फार्महाउस है जहां पर वह लॉकडाउन के बाद से ही अपने परिवार सहित शिफ्ट हो गए थे और यहां ऑर्गेनिक खेती कर अपना खास समय परिवार के साथ बिताया।

New WAP

MS dhoni with daughter ziva

7 एकड़ में फैले धोनी के इस आलीशान फार्म जिसका नाम “कैलाशपति” है धोनी अपना अधिकतर समय यहां ऑर्गेनिक खेती, सब्जियां उगाना, पशुपालन, स्टेडियम, स्विमिंग पूल कई सुविधाओं से लैस है जहां वे परिवार के साथ अपना टाइम स्पेंड करने लॉकडाउन के बाद से ही आ गए थे जिसे उनके फैंस ने भी खासा पसंद किया था।

MS Dhoni Home Mumbai

New WAP

हाल ही में धोनी ने पुणे में भी आलीशान बंगला खरीदा है जिसके बाद अब मुंबई में वह अपने नए घर में शिफ्ट होने के सोच रहे हैं आपको बता दें कि उनके घर से अरब सागर का अद्भुत नजारा दिखाई देता है जो देखने में बेहद ही मनमोहक लगता है धोनी के फैंस उनके नए घर में शिफ्ट होने इंतजार में है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी अपना अधिकतर समय अपने परिवार के साथ बिताते हैं और नए अनुभवों को सोशल मीडिया पर शेयर भी करते हैं जिसे लोग बेहद पसंद करते हैं आईपीएल में धोनी अभी भी बने हुए हैं और उनके फैंस भी स्टेडियम में देखने की फिराक में रहते हैं धोनी ने क्रिकेट की दुनिया में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है जिसे लोग कैप्टन कूल के नाम से जानते हैं।


Share on