जाने ऐसा क्या हुआ जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा “Sushant Will Get Justice”, विस्तृत जानकारी

Follow Us
Share on

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत निधन मामले को 8 महीने बीत चुके हैं। लेकिन उनका परिवार और फैंस आज भी न्याय की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेता से जुड़े फोटो और वीडियो आप देख सकते हैं। इतने समय बीत जाने के बाद भी फैंस सुशांत सिंह को भुला नहीं पा रहे हैं। वहीं अभिनेता की बहन भी अपने भाई के लिए न्याय की मांग करती हुई नजर आ जाती है। वे अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर भाई की तस्वीर शेयर कर न्याय की मांग करती रहती है।

New WAP

बता दें कि बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार सुशांत सिंह राजपूत ने अचानक 14 जून 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। जिसके बाद से ही फैंस और परिवार वाले न्याय की मांग कर रहे हैं।

वहीं अभिनेता निधन मामले में अभी भी जांच एजेंसियों द्वारा खोजबीन की जा रही है और सुशांत के फैंस सोशल मीडिया पर एक बार फिर एक्टर के लिए न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

https://twitter.com/Kumardip10/status/1364505001855385603

सुशांत के फैंस ट्विटर पर Sushant Will Get Justice ट्रेंड कर रहे हैं। वह ट्वीट करके सुशांत को न्याय दिलाने की गुहार लगा रहे हैं। सुशांत के फैंस को अभी भी न्याय का इंतजार है।

New WAP


Share on