अभिनेता के पास नहीं थे खाने के भी पैसे, कपूर नाम से भी नहीं मिला काम और अपने दम पर हए सुपरहिट

Follow Us
Share on

बॉलीवुड इंडस्ट्री ग्लेमर से भरी है। यहां आज कई कलाकार मौजूद हैं। जिन्होंने बड़े मुकाम को हासिल कर अपने प्रति प्यार लोगों के दिल में बनाया है। इंडस्ट्री में कलाकारों की लाइफ आज जितनी रंगीन दिखाई देती है। वह कभी एक वक्त के खाने के लिए भी मोहताज हुआ करते थे। आज इतनी बड़ी फिल्म इंडस्ट्री में हजारों कलाकारों ने कठिन परिश्रम कर बड़ा मुकाम हासिल किया है। वे आज अपने नाम और अच्छी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

New WAP

Shahid Kapoor1
Image Source: Google

तो आइए आज में एक ऐसे ही कलाकार से आपको रूबरू करवाते हैं। जिन्होंने अपने शुरुआती दिनों में बड़े संघर्षों का सामना किया। लेकिन आज वे सुपरस्टार हैं। हम बात कर रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की जिन्होंने इंडस्ट्री में बड़े स्ट्रगल कर इतना बड़ा नाम कमाया है। आज वे अपनी अदाकारी के लिए जाने जाते हैं।

लेकिन बहुत से फैंस आज भी इस बात से अंजान है कि शाहिद कपूर ने इतना नाम कमाया कैसे? अभिनेता ने अपने करियर में कई तरह के रोल निभाए है। लेकिन एक दौर इतना बुरा भी था जब उन्होंने कई फ्लॉप फिल्मे दीं थीं। अपने आप को साबित करने और हिट फिल्मों का सफर तय करने के लिए शाहिद ने बड़े स्ट्रगल किए जहां खाने के भी लाले पड़े थे और रहने के लिए जगह भी कम पड़ जाती थी।

खाने का भी नहीं था इंतजाम

Shahid Kapoor2
Image Source: Google

अपने स्ट्रगल लाइफ के बारे में शाहिद ने एक बार बताया था कि करियर के शुरुआती समय में उन्हें कई बार रिजेक्शन झेलना पड़ा था। अभिनेता की माने तो उन्हें 100 बार फिल्म रोल के लिए मना किया गया था। उन्होंने ऑडिशन कई दिए, लेकिन हमेशा असफलता हाथ लगी। वजह कोई भी क्यों ना रही हो, लेकिन शाहिद को बड़े पर्दे पर आने का मौका नहीं मिल रहा था।

New WAP

आज इतनी ग्लैमर जिंदगी जीने वाले शाहिद कपूर अपने बुरे दौर में अपने लिए रहने और खाने का इंतजाम भी नहीं कर पा रहे थे। और तो और वे ऑडिशन का किराया देने में भी सक्षम नहीं थे।

शाहिद को पिता के नाम का भी नहीं मिला फायदा?

shahid kapoor with father
Image Source: Google

शाहिद कपूर के स्ट्रगल में सबसे बड़ी बात यह है कि वे एक्टर-डायरेक्टर पकंज कपूर के बेटे हैं, लेकिन उन्हें इसके बावजूद भी इंडस्ट्री में काम के लिए भटकना पड़ा और काम भी नहीं मिला। आज भी सभी को लगता है कि वे डायरेक्टर के बेटे हैं तो उन्हें बॉलीवुड में संघर्ष नहीं करना पड़ा होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। एक्टर ने खुद भी कभी अपने पिता के नाम का इस्तेमाल नहीं किया, उन्होंने संघर्ष कर आज इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है।

2003 से बदली जिंदगी

शाहिद कपूर ने अपने शुरुआती दिनों में और अपने टैलेंट की वजह से टीवी एड्स में काम मिला, अभिनेता का यह दौर काफी समय तक चला। उन्होंने बैक डांसर के तौर पर भी काम किया, फिर उनकी उनकी किस्मत ने पलटी मारी और 2003 में उन्हें पहली फिल्म इश्क-विश्क में काम करने का मौका मिल गया। इस पहली फिल्म ने शाहिद की जिंदगी बदलकर रख दी।

Image Source: Google

एक्टर को अपनी फिल्म के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल गया और बॉक्स ऑफिस पर भी परफॉर्मेंस शानदार रहा। इसके बाद एक्टर ने अमृता राव संग विवाह जैसी बेहतरीन फिल्म में भी काम कर लिया और बतौर स्टार एक्टर की पहचान बन गई।


Share on