Kargil Vijay Diwas 2023 : कारगिल विजय दिवस पर जानिए बॉलीवुड के असली फौजियों के बारे में, सिनेमा से पहले आर्मी में दे चुके हैं सेवाएं

Photo of author

By Viralsandesh News Desk

Kargil Vijay Diwas 2023

Kargil Vijay Diwas 2023 : अमूमन फिल्मों में अभिनेताओं को फौजी का किरदार निभाते हुए देखा गया है। ऐसी फिल्मों को लोग भी खूब पसंद करते हैं, मगर कुछ ऐसे अभिनेता हैं, जो असली जिंदगी में भी यह किरदार निभा चुके हैं। सेना में अपनी सेवाएं दे चुके इन अभिनेताओं के नाम जान आप भी दंग रह जाएंगे।

New WAP

आनंद बख्शी (Anand Bakshi)

Anand Bakshi

बॉलीवुड में लंबे समय तक फिल्मों में अपने गाने देने वाले आनंद बख्शी सेना में ट्रक ड्राइवर की नौकरी करते थे। बख्शी साल 1944 में रॉयल इंडियन नेवी में कराची पोर्ट पर बहाल हुए। वहां 5 अप्रैल 1946 तक काम किया। बंटवारे के बाद इंडिया आने पर उन्होंने 1947 से 1950 तक सेना में नौकरी की। फिर वे गीतकार बने।

यह भी पढ़ें : 18 साल देश की सेवा कर आर्मी से रिटायर फौजी का पत्नी ने किया अनोखे अंदाज में स्वागत आपका भी दिल छू लेगा

New WAP

मोहनलाल (Mohanlal)

Mohanlal as Army Officer

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार मोहनलाल की मूवीज दर्शकों को खूब एंटरटेन करती हैं। मालूम हो कि मोहनलाल सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने एक्टर बनने के बाद वर्ष 2009 में लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक हासिल की थी। मोहनलाल हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की कंपनी और राम गोपाल वर्मा की आग जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं।

अच्युत पोतदार (Achyut Potdar)

Achyut Potdar

सुपरहिट थ्री इडियट्स के प्रोफेसर को हल कोई जानता है, जो रेंचो को कहता है ‘अरे क्या कहना चाहते हो।’ बताते चलें कि अच्युत पोतदार वास्तव में भी प्रोफ़ेसर थे। फिर उन्होंने भारतीय सेना में नौकरी की। साल 1967 में रिटायर होकर 44 वर्ष की उम्र में उन्होंने अभिनय शुरू किया। अच्युत पोतदार को दबंग 2 और मुन्ना भाई जैसी फिल्मों के लिए आज भी याद किया जाता है।

रूद्राशीष मजूमदार (Major Rudrashish Majumder )

जर्सी और छिछोरे जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुके रुद्राशीष पहले भारतीय सेना में थे। उन्होंने 7 साल तक भारतीय सेना में मेजर के पद पर नौकरी की। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और देहरादून की इंडियन मिलिट्री एकेडमी में पढ़ने वाले रूद्राशीष कम उम्र में रिटायर होने का निर्णय लिया। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और बहुत जल्द लोकप्रिय हो गए।

google news follow button