18 साल देश की सेवा कर आर्मी से रिटायर फौजी का पत्नी ने किया अनोखे अंदाज में स्वागत आपका भी दिल छू लेगा

Photo of author

By Deepika Meena

देश की सुरक्षा में अपने घर परिवार और बच्चों को छोड़कर बॉर्डर पर तैनात रहने वाले आर्मी के जवानों को देश में भगवान का दर्जा दिया जाता है। बता दें कि हमने कई बार ऐसे मंजर देखे हैं। जब देश की सेवा कर वापस हो जी घर लौटता है तो उसका अनोखे अंदाज में स्वागत किया जाता है। हाल ही में एक ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सामने आया है।

New WAP

Fouji Sonulal gwalior madhya pradesh 1

जहां 18 साल देश की सेवा कर रिटायर हुए फौजी का उनकी पत्नी ने कुछ अलग ही अंदाज में स्वागत किया जिसकी अब हर तरफ चर्चाएं चल रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में फौज से रिटायर हुए मध्य प्रदेश के भिंड जिले के आजनोद गांव के रहने वाले सोनू लाल गोस्वामी जैसे ही स्टेशन पर उतरे उनकी पत्नी ने उनका अनोखे अंदाज में स्वागत किया।

Fouji Sonulal gwalior madhya pradesh 2

आरती ने देश की सेवा का रिटायर होकर घर लौटे पति का हाथी पर बैठाकर उनका जुलूस निकाला। इस भव्य स्वागत को देखकर फौजी भी हैरान रह गए। इस भव्य स्वागत के बारे में रिटायर फौजी की पत्नी आरती ने कहा कि जब हमने 14 साल पहले घोड़े पर बैठकर लेने आए थे। तो आज उनके देश की सेवा कर लौटने के बाद में उन्हें हाथी से लेने आई हूं।

Fouji Sonulal gwalior madhya pradesh 3

इस तरह के स्वागत को लेकर रिटायर फौजी सोनू लाल गोस्वामी ने कहा कि उन्हें ऐसा लग रहा है कि मानो एक बार फिर भी दूल्हा बन गए हो। बता दें कि सोनू लाल गोस्वामी की पोस्टिंग साल 2004 में हुई थी। जिसके बाद से ही वह निरंतर देश की सेवा करते आ रहे थे और हाल ही में उन्हें 28 फरवरी को हवलदार की पोस्ट से रिटायरमेंट मिल गया है। जिसके बाद वह अपने गांव लौटे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।

New WAP

सोनू लाल गोस्वामी ने अपनी पत्नी द्वारा किए गए ग्रैंड वेलकम के बारे में कहा कि उनके जिंदगी में उनसे शादी करना दो बच्चे होना और फौज में भर्ती होना जितनी बड़ी उपलब्धि है उससे कई ज्यादा उन्होंने उनके रिटायरमेंट होने पर उन्हें दी है। बता दें कि पति की रिटायरमेंट की खबर सुनने के बाद पत्नी ने उनका अलग ही अंदाज में स्वागत करने का मन बना लिया बता दें कि यहां पूरा जुलूस तकरीबन 8 किलोमीटर तक चला जहाज सोनू लाल गोस्वामी ने हाथी पर खड़े होकर सब को सैल्यूट किया।

google news follow button

Leave a Comment