बड़े पर्दे पर कंगना की जोरदार एंट्री अब निभाएंगी इन बड़ी राजनितिक हस्तियों का किरदार!

Follow Us
Share on

बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनौत वैसे तो अपनी बेबाकी के लिए हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह के समर्थन में आने के बाद वे काफी ज्यादा चर्चाओं में बनी रहती है। वैसे कंगना अपनी अदाकारी के लिए भी काफी ज्यादा पसंद की जाती है। बॉलीवुड में अभिनेत्री ने कई बड़ी हिट फिल्मों में काम किया है। जो दर्शकों को अपनी और आकर्षित करने का काम करती है।

New WAP

वहीं अब कंगना रनौत दो और हिट फिल्में करने जा रही है। बता दें कि इसके लिए कंगना ने हाल ही में ऐलान किया है कि वे दो और फिल्में बनाने जा रही है। इनका के नाम “मणिकर्णिका रिटर्न: द लीजेंड ऑफ दिद्दा” एवं “अपराजिता अयोध्या’ है।

https://twitter.com/GoCoronaGo14/status/1355275159079276544

बायोपिक होगी लिस्ट में शामिल

लेकिन इनमें खास बात यह है कि कंगना बहुत जल्द पर्दे पर इंदिरा गांधी का किरदार निभाते हुए नजर आने वाली हैं। बॉलीवुड में अब बॉयोपिक फिल्मों का चलन तेजी से बढ़ रहा है। और इस तरह की फिल्मों को दर्शक देखना भी पसंद करते हैं। वहीं कंगना ने खुद इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि हम जल्दी ही इस प्रोजेक्ट को पूरा कर लेंगे। यह एक आत्मकथा न होकर के एक बड़ी पीरियड मूवी होगी। यह फ़िल्म आज के युवा और और देश की राजनीति को बेहतर से समझ मे सहायक रहेगी।

कंगना ने कहा कि इस फ़िल्म में उनके साथ और भी बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। इस फ़िल्म में इंदिरा गांधी का किरदार निभाते हुए वे बहुत उत्साहित हैं। कंगना इस फ़िल्म में केवल अभिनय ही नही करेंगी बल्कि इस फ़िल्म की निर्माता भी वही हैं। इस फ़िल्म के निर्देशक साई कबीर है।

New WAP

मिली जानकारी के अनुसार यह फ़िल्म एक किताब पर आधारित है, फ़िल्म में ऑपरेशन ब्लू स्टार और इंदिरा गांधी के शासन में देश पर लगे इमरजेंसी को दर्शाया जाएगा। इस फ़िल्म में इंदिरा गांधी के अलावा, मुरार जी देसाई, लाल बहादुर शास्त्री, रावीज गांधी जैसे अन्य बड़ी हस्तियों के किरदारों को भी बड़े पर्दे पर पेश किया जाएगा। कंगना की इस फिल्म को लेकर अंदाज लगाया जा सकता है कि यह फिल्म बड़े पर्दे पर सभी को अपनी और आकर्षित करेगी।


Share on