सुशांत के साथ करती थी जिस जिम में वर्कआउट वहीं से नई शुरुआत में लगी रिया चक्रवर्ती

Follow Us
Share on

बॉलीवुड : दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत निधन मामले में मुख्य रूप से नाम आने के बाद अभिनेता की गर्लफ्रैंड रही रिया चक्रवर्ती पूरी तरह से नजर बंद हो गई थी। इस दौरान रिया ने अपना नाता सभी प्लेटफॉर्म से तोड़ लिया था। लेकिन अब जब अभिनेता के मामले को 7 महीनों से ज्यादा का समय बीत चुका है। तो रिया भी पुरानी बातों को भुलाकर नई शुरुआत करने में लग गई है।

New WAP

rhea chakroberty workout1

आए दिन रिया को नए स्थानों पर स्पॉट किया जा रहा है। हाल ही में अभिनेत्री को सुशांत सिंह के जन्मदिन के एक दिन पहले ही फूल खरीदते हुए, देखा गया था। जिसकी तस्वीरे भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। वहीं अब रिया को भाई शौविक चक्रवर्ती के साथ खार में स्थित जिम के बाहर देखा गया।

rhea chakroberty workout2

जिसके बाद इस मंजर की तस्वीरे और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दरअसल, रिया चक्रवर्ती को भाई शौविक के साथ जिस जिम से निकलते हुए स्पॉट किया गया था। वहां पहले भी वह कई बार सुशांत के साथ स्पॉट हो चुकी हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि रिया अब पुरानी बातों को भिलाकर तेजी से नई शुरुआत करने में लगी है।

rhea chakroberty workout3

लेकिन अभी तक सुशांत सिंह मामले में सीबीआई की तरफ से कोई अंतिम रिपोर्ट पेश नहीं हुई है। जिसको लेकर परिवार वाले और अभिनेता के फैंस इंतजार कर रहे हैं। सभी इस आस में है कि सुशांत को न्याय जरूर मिलेगा। खेर अभी तो देखना होगा कि का फैसला आता है।

New WAP


Share on