मनोरंजन की दुनियां में फिल्मों का जो योगदान रहा है। इसके बारे जितना कहे उतना ही कम होगा। फिल्मों ने लोगों का नजरिया बदल सा दिया है। आज हर वर्ग के लोग फिल्मों को सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट का जरिया मानते हैं। और उन्हें देखना पसंद करते हैं। फिल्मों में दिखाई जाने वाले सीन बड़ी सावधानी के साथ किए जाते हैं।
लेकिन कभी कभी फिल्म के सेट पर कुछ ऐसी अजीबो गरीब घटना घट जाती है। जो फिल्म का काम करने वालों से भी परे होती है। आज सभी प्रकार की फिल्मों का निर्माण किया जाता है। चाहे एक्शन हो लव स्टोरी हो, थ्रिलर फिल्म हो ये सभी लोगों के टेस्ट के अनुसार बनाई जाती है। लेकिन इनसे हट कर हॉरर फिल्म का चलन भी कभी ज्यादा देखने में आता है। आज बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्म है। जिन्हें अकेले में देखा नहीं जा सकता है।
वहीं इनको बनाने के दौरान फिल्म के सेट पर कलाकारों के साथ कई अजीबो गरीब घटनाए घटित हुई। जिनके बारे में वे खुद नहीं जान पाए। तो चलो आज ऐसी ही कुछ फिल्मों की बात करते हैं। जिनके सेट पर कुछ इस तरह की घटना घटित हुई।
बिपाशा बासु
बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बासु ने अपने करियर में कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। जिनमे कई हॉरर फिल्म भी शामिल हैं। लेकिन वे खुद बताती है कि एक बार1 फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके साथ कुछ अजीब घटना घटी थी। और उनका सामना रियल लाइफ में भूत से हुआ।
इस पूरी घटना की बात करे तो यह मामला मुंबई के पास स्थित मुकेश मिल्स का है। जो आज भी हॉन्टेड प्लेस के नाम से मशहूर है। और यहीं बिपाशा और उनकी पूरी टीम फिल्म की शूटिंग करने पहुंची थीं। और इस दौरान उनके साथ अजीबोगरीब चीजें होने लगी।
नवाजउद्दीन सिद्दकी
बॉलीवुड के जाने माने कलाकार नवाजउद्दीन सिद्दकी भी बॉलीवुड में कई तरह के रोल कर चुकें हैं। और उन्होंने अपनी अदाकारी हॉरर फिल्म में भी दिखाई है। बता दें कि फिल्म आत्मा की शूटिंग के उनके साथ भी कुछ अजीब घटना हुई। जिसमें दीवार पर लगी फ्रेम अचानक से बिना हवा चले घूम जाती है। और टूट जाती है। इस घटना को देख सभी परेशान हो जाते हैं। लेकिन इस बात की जानकारी फिल्म के डायरेक्ट अभिनेता से नहीं करते हैं।
इमरान हाशमी
इमरान हाशमी को ज्यादातर आपने लव स्टोरी टाइप फिल्मों में देखा होगा। क्योंकि उनकी फिल्मों में जिस तरह की कार्य शैली है। उनपर लव स्टोरी फिल्म ज्यादा सूट करती है। लेकिन उन्होंने इसके अलावा राज जैसी भूतिया फिल्म में काम किया है। बता दें कि इमरान का भी सामना अजीबो गरीब घटनाओं से हो चुका है। जब वे अपने दोस्तों के साथ मुंबई के पास स्थित हिल स्टेशन माथेरण घूमने हुए थे। वहां उन्होंने ठहरने के लिए एक होटल लिया जिसके कमरे से अजीब-अजीब सी आवाजें आ रहीं थी। इस बात की जानकारी के लिए इमरान और उनके दोस्त परेशान हुए लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लग पाया।
रणवीर सिंह
इसी क्रम में रणवीर सिंह का भी नाम शामिल हैं। कहां जाता है कि फिल्म बाजीराव मस्तानी की शूटिंग करते समय रणवीर सिंह ने एक दिन खुद बाजीराव को महसूस किया। यह घटना भी अपने आप में अजीब है। इस बारे में अभिनेता का कहना है कि एक दिन सूरज ढ़लने के बाद उन्हें दीवार पर अचानक एक पगड़ी जैसी आकृति दिखाई दी जो बाजीराव से काफी हद तक मिलती-जुलती थी।